फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One Nation One Election will solve many problems

Basti News: वन नेशन वन इलेक्शन से हल होंगी कई समस्याएं

Thu, 08 May 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 08 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
One Nation One Election will solve many problems
बनकटी। वन नेशन वन इलेक्शन के फायदे बताने के लिए भाजपा की ओर से बुधवार को चंद्र गुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय मथौली में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला संयोजक ने कहा कि साल 1952 से लेकर 1967 तक संपूर्ण भारतवर्ष में लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव एक साथ हुआ करते थे, लेकिन क्षेत्रीय पार्टियों की आपसी कटुता की वजह से 1967 के बाद लोकसभा व विधानसभा में गठबंधन की सरकार की वजह से पंचवर्षीय चुनाव में व्यवधान आने लगा। मध्यावधि चुनाव होने लगे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता पूर्व विधायक रवि सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक हमारा देश पूरी दुनिया में विकसित राष्ट्र के रूप में जाना जाए और इसके लिए पूरे देश में वन नेशन वन इलेक्शन कार्यक्रम का आयोजन होना जरूरी है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि हमें गांव-गांव और घर-घर जाकर इस मिशन से सबको जोड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किए जाने के लिए प्रधानमंत्री और भारतीय सेना को बधाई है। भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा आज संपूर्ण देश में आवश्यकता है कि एक देश एक चुनाव हो, जिससे आए दिन होने वाले समस्याओं से देशवासियों को निजात मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed