फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One killed in collision with three buses

फोरलेन पर तीन बसों की टक्कर, एक की मौत, 19 यात्री घायल

Fri, 10 Jul 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
One killed in collision with three buses
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : BASTI
फोरलेन पर तीन बसों की टक्कर, एक की मौत, 19 यात्री घायल
विज्ञापन

बस्ती। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर मड़वानगर टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार की देर रात बिहार से मजदूरों को हरियाणा और दिल्ली पहुंचाने जा रही तीन बसें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। घटना में बिहार प्रांत के बेतिया जिले के चंपटिया थाना के बरवा चाप निवासी बद्री शाह (35) की मौत हो गई है। 19 यात्री घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया। एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल चार यात्री बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिए गए। बस में सवार अन्य 15 घायलों को प्राथमिक इलाज बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इनमें मृतक के गांव के दिनेश (30), प्रहलाद (36), जोगिंदर शाह (35) और पंजाब प्रांत के लुधियाना निवासी अमरजीत (41) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीच में चल रही बस के लोग हुए घायल
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात निकली तीन में से दो बसें हरियाणा और एक बस दिल्ली जा रही थी। बीच में चल रही बस सबसे आगे चल रही दिल्ली जाने वाली बस में टकराई। सबसे पीछे की बस बीच वाली से टकरा गई। आगे व पीछे की बसों के यात्री हादसे में बच गए। जबकि दो बसों के बीच फंसी बस में सवार 19 यात्री घायल हो गए। इसमें कुल 43 लोग सवार थे। सभी गन्ना छिलाई के लिए बुलाने पर तीन महीने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed