{"_id":"6388f3bf251690554c7b8c73","slug":"one-died-in-road-accident-basti-news-gkp4594108162","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनियंत्रित पिकअप पलटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनियंत्रित पिकअप पलटी, एक की मौत
विज्ञापन
अनियंत्रित पिकअप पलटी, एक की मौत
- रुधौली थानाक्षेत्र के तिगोड़िया गांव के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। रुधौली थाना क्षेत्र के तिगोड़िया गांव के पास लकड़ी लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची रुधौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के तिगोड़िया गांव से बृहस्पतिवार को करीब शाम पांच बजे पिकअप पर यूकेलिप्टस की लकड़ी लादकर कुछ लोग ले जा रहे थे। सड़क के पास पहुंचते ही अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर बगल में पलट गई। उसमें सवार रुधौली थाना क्षेत्र के तेलौरा गांव निवासी जाहिद अली (20) पुत्र करम हुसैन व उसी गांव के फत्तेह अहमद पुत्र रशीद अहमद घायल हो गए।
अगल बगल के लोग आनन-फानन में दोनों को पिकअप से बाहर निकाले और सीएचसी रुधौली ले गए। जहां पर डॉक्टर ने जाहिद अली को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने छह भाइयों में पांचवें नंबर का था।