{"_id":"6599a2bdba1f0c391d097714","slug":"one-dead-two-injured-including-policeman-in-auto-bike-collision-basti-news-c-207-1-sgkp1002-9589-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ऑटो बाइक की टक्कर में एक की मौत,सिपाही समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ऑटो बाइक की टक्कर में एक की मौत,सिपाही समेत दो घायल
Sun, 07 Jan 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
मानिकचंद। बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरैया के पास शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक व ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गोरखपुर विधि विज्ञान प्रयोगशाला में तैनात सिपाही समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव के 28 वर्षीय दीपक पुत्र नंदलाल अपने पड़ोसी 25 वर्षीय प्रदीप पुत्र सीताराम उर्फ गोबरी के साथ बाइक से अपनी ससुराल तिलौली सिद्धार्थनगर से वापस घर जा रहे थे। प्राथमिक विद्यालय सरैया के पास रूधौली की तरफ जा रही ऑटो से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक चला रहे दीपक की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। ऑटो में सवार थाना क्षेत्र के बसडीला गॉव निवासी मुकेश वर्मा पुत्र राम सुमेर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह गोरखपुर विधि विज्ञान प्रयोगशाला में तैनात हैं।
थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने घायल प्रदीप व मुकेश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। प्रदीप को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दीपक की शादी दो वर्ष पहले तिलौली सिद्धार्थनगर में हुई थी। जिसकी पत्नी की इसी माह डिलीवरी होने वाली है। मार्बल का काम करने वाले दीपक तीन भाईयों में सबसे छोटे थे।