{"_id":"624de140572ce0745219e0bd","slug":"one-dead-body-recoverd-from-saryoo-rever-basti-news-gkp432459051","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद सरयू में डूबे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद सरयू में डूबे युवक का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन बाद सरयू में डूबे युवक का शव मिला
विक्रमजोत (बस्ती)। विक्रमजोत-धुसवा तटबंध के पास सरयू नदी में नहाते वक्त डूबे विपिन गोस्वामी (18) का शव बुधवार को सरवरपुर काशीपुर गांव के निकट ठोकर नंबर 22-बी के पास उतराया मिला। उसके साथ डूबे सुदीप धर द्विवेदी का भी इसी के आसपास शव मिला था। विपिन के चेहरे का काफी हिस्सा विक्रम हो चुका था। ऐसा लगता था जैसे जलीय जंतुओं ने चेहरा नोच खाया हो। पुलिस ने परिवार वालों के आग्रह पर शव को पंचनामा के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि गोरखपुर से आई एसडीआरएफ की टीम चार दिनों से सर्च अभियान चला रही थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छावनी थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी विपिन गोस्वामी (18) पुत्र रामशंकर गोस्वामी अपने पड़ोसी गांव सियरापुर के सुदीप धर द्विवेदी उर्फ राजन (22) पुत्र अनंत कुमार द्विवेदी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ दो अप्रैल शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे के करीब ठोकर नंबर दस के पास घाघरा नदी में स्नान करने गए थे। अधिक गहराई में पहुंचने के कारण दोनों युवक नदी में डूब गए। दोनों युवकों की तलाश गोरखपुर से आई एसडीआरएफ के जवानों की टीम जुटी है। चार अप्रैल को सुदीप का शव बरामद कर लिया गया था।