{"_id":"621d1f19cef7013a635face7","slug":"one-again-case-registerd-on-bsp-candidate-and-ex-minister-basti-news-gkp4285100122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री पर एक और मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री पर एक और मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री पर एक और मुकदमा दर्ज
बस्ती। हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के परशुरामपुर में शनिवार रात हुए बवाल में बसपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह व उनके समर्थकों पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें आरोप है कि राज किशोर सिंह ने जान से मारने की नीयत से परशुरामपुर थाने के सुरैला निवासी अरविंद सिंह पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।
एसओ आलोक सोनी का कहना है कि राज किशोर सिंह, उनके भाई बृज किशोर सिंह डिंपल सहित 12 नामजद और 25-30 अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, जान से मारने की धमकी, तोड़फोड़ समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें पप्पू सिंह उर्फ बिजेंद्र कुमार सिंह निवासी ग्राम खड़वा कुंवर, शिवकुमार गुप्ता निवासी परवरपारा, मुकेश शर्मा निवासी भाट पिकौरा, पंडित वर्मा निवासी बैजलपुर, सरजू यादव निवासी ग्राम अकला, अरविंद सिंह निवासी टिकरिया, जयशंकर सिंह निवासी खड़वा कुंवर, मनीष सिंह निवासी महुआपार, कुलदीप सिंह निवासी रघुनाथपुर, अखिलेश सिंह निवासी सिरसहवा शामिल हैं।
इससे पहले एसएचओ आलोक सोनी की तहरीर पर उक्त सभी के अलावा भाजपा समर्थकों पर पुलिस पर हमला, तोड़फोड़ समेत, अनुमति के बगैर भीड़ जुटाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बता दें, कि शनिवार रात परशुरामपुर थाने के पठकापुर मोड़ के पास भाजपा व बसपा समर्थकों में विवाद के बाद घमासान हो गया था। इस दौरान हुई मारपीट व पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस भी घायल हो गई थी। जिसमें एसएचओ के सिर में भी ईंट लगी थी। एसएचओ का कहना है कि बसपा प्रत्याशी व समर्थक भीड़ के रूप में एकत्र थे। जब उनसे हटने को कहा गया तो विवाद करने लगे। इसी बीच पहुंचे भाजपा समर्थकों से उनकी कहासुनी होने लगी, जिसके बाद दोनों पक्ष पथराव करने लगे। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।