फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   On the second day, pushing the amount people ate

दूसरे दिन भी रकम को धक्के खाते रहे लोग

Fri, 11 Nov 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Fri, 11 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
On the second day, pushing the amount people ate
एसबीआई मे पैसा जमा करने के लिए लगी उपभोक्ताओ की भीड़।

विज्ञापन
शुक्रवार भी अफरातफरी के नाम रहा। रकम निकालने के लिए जरूतमंद एटीएम पर भरोसा रखे थे कि शुक्रवार को राहत मिलेगी, मगर उनके मंसूबों पर पानी फिर गया। क्योंकि 90 फीसदी एटीएम के दरवाजे ही नहीं खुले।  बैंकों में दूसरे दिन भी सिर्फ जमा करने का ही कार्य हुआ। जबकि भु्गतान के लिए लोग सुबह से ही एटीएम और बैंकों में लाइन लगाना शुरू कर दिए थे। पुराने नोट के बदले न तो दो हजार और न सौ रुपये का नोट ही मिला। दो हजार और सौ के नये नोट को देखने के लिए लोग तरस गए। कब मिलेगा इसकी सही जानकारी बैंक भी नहीं दे पा रहे हैं। खुद के धन के लिए बैंकों में धक्के खा रहे लोग व्यवस्था को कोसते रहे। कुछ एक तो पुराने बड़े नोटों को कम दाम पर देने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे लेकिन जरूरत पर यह भी तलाश पूरी नहीं हो सकी। शहर में कई चाय के दुकानें तक बंद हो गईं। कचहरी के एक चाय की दुकान पर सौ रूपये का समोसा लेने पहुंचे कर्मचारी को दुकानदार ने ढाई सौ के समोसे लेने पर ही  छुट्टा मिलने की बात कही। हालात यह हैं कि लोगों के पास सब्जी तक को नोट नहीं बचे हैं।


ग्रामीण क्षेत्रों लोगों का कहाल बेहाल है। बैकों ने पहले तो उपभोक्ताओं से चार हजार रुपये ले लिए, मगर जब देने की बारी आई तो कहा गया कि दो दिन बाद आना। भुगतान की उम्मीद में उपभोक्ताओं को घंटों बैंक के बाहर बैठना पड़ा, फिर भी उनका भुगतान नहीं हुआ। इसी को लेकर कई बैंकों में नोकझोंक की खबरें भी आती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed