फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   On the pretext of helping, he changed the ATM card and withdrew money

Basti News: मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर निकाल लिए रुपये

Tue, 24 Jun 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of helping, he changed the ATM card and withdrew money
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित कुसौरा बाजार में एक निजी एटीएम बूथ में मदद के बहाने कार्ड बदल कर पैसा निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित चंद्रभूषण निवासी बेइली ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम एसबीआई में खाता है, जिस पर एटीएम सुविधा उपलब्ध है। भतीजे को एटीएम कार्ड देकर शनिवार को पैसा निकालने के कुसौरा बाजार भेजा था। वहां स्थित इंडिया-वन की एटीएम मशीन में पैसा निकालने गया। उसी समय एक युवक आया। उसने मदद के बहाने कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन


लगभग आधे घंटे बाद तीन बार में 27 हजार 500 रुपये निकालने का संदेश आया। एटीएम कार्ड देखा तो वह दूसरे का निकला। शाखा प्रबंधक से संपर्क करने पर बताया कि कलवारी स्थित एटीएम से पैसा निकला है। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

-
गार्ड हटने के कारण आए दिन हो रही एटीएम बदलकर पैसा निकालने की घटना

बहादुरपुर। सभी बैंकों ने एटीएम की निगरानी सिर्फ सीसीटीवी के भरोसे कर दी है। लोगों का कहना है कि गार्ड हटने के बाद घटनाएं बढ़ गई हैं। कलवारी थाना क्षेत्र में ऐसी पांच घटनाएं हो चुकी हैं। कुसौरा बाजार स्थित एटीएम से लगभग एक वर्ष में तीन बार ऐसा हो चुका है। शिवदास, शिवम, प्रमोद, रामअशीष, बृजमोहन, संकटा सिंह, सुरेश, दिवाकर आदि ने बताया कि पहले एटीएम में गार्ड होता था जो पैसा निकालते समय समझ में ना आने पर मदद कर देता था। जब से गार्ड हटाए गए तब से ऐसी घटनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed