Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   On paper, 107 workers are employed, but not a single one was found at the site.

Basti News: कागजों में 107 मजदूर कर रहे काम, मौके पर एक भी नहीं मिला

Sun, 01 Nov 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
On paper, 107 workers are employed, but not a single one was found at the site.
रुधौली। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के दावों के बीच रुधौली विकासखंड की ग्राम पंचायत पैड़ा में मनरेगा कार्यों की हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। यहां कागजों में चकमार्गों के निर्माण के लिए मजदूरों की हाजिरी लग रही है, लेकिन मौके पर एक भी श्रमिक काम करता नहीं मिला। निर्माण कार्यस्थलों पर चकमार्ग घास से पटे पड़े हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में सरयू नहर से नसीबुल्लाह के चक तक कृषि मार्ग निर्माण के नाम पर 31, पिच रोड से श्मशान घाट तक कृषि मार्ग निर्माण के लिए 38 और चिंकू के चक से कुर्तिया ताल तक कृषि मार्ग निर्माण के लिए 38 मजदूरों का मस्टररोल चलाया जा रहा है। आरोप है कि इन कार्यों पर कई दिनों से श्रमिकों की हाजिरी दर्ज की जा रही है, जबकि मौके पर निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पोर्टल पर दर्ज रिकॉर्ड में विश्राम, सियाराम, मुस्ताक अहमद, आरती, राम मिलन और संतोष समेत 50 श्रमिकों की उपस्थिति दिखाई गई है। इन दावों की पड़ताल करने पहुंची टीम को किसी भी कार्यस्थल पर मजदूर काम करते नहीं मिले। चकमार्गों पर लंबी-लंबी घास उगी हुई है। इससे मस्टररोल में दर्ज हाजिरी और मौके की स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ अवध प्रताप सिंह ने बताया कि एडीओ पंचायत को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि मस्टररोल के अनुसार कार्य होता नहीं पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed