{"_id":"6ac6a33c4e4ea3dab909904b","slug":"omveer-singh-to-be-the-new-sp-of-basti-dr-yashveer-transferred-to-jaunpur-basti-news-c-207-1-bst1006-168845-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ओमवीर सिंह होंगे बस्ती के नए एसपी, डॉ. यशवीर जौनपुर भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ओमवीर सिंह होंगे बस्ती के नए एसपी, डॉ. यशवीर जौनपुर भेजे गए
विज्ञापन
ओमवीर सिंह, नवनियुक्त एसपी
बस्ती। जिले की कानून-व्यवस्था की कमान अब ओमवीर सिंह संभालेंगे। शासन ने पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह का तबादला कर उन्हें जौनपुर का एसपी बनाया है। वहीं, बलिया के एसपी रहे ओमवीर सिंह को बस्ती का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
डॉ. यशवीर सिंह ने सात फरवरी को बस्ती में एसपी का कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में अपराध नियंत्रण के साथ लंबित मामलों के निस्तारण और विभिन्न अभियानों पर पुलिस का फोकस रहा। साइबर अपराध, संगठित अपराध और महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ भी अभियान चलाए गए।
लापरवाही की शिकायतों पर डॉ. यशवीर ने सख्त रुख अपनाया। इस दौरान निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों पर कार्रवाई की गई। अब नए एसपी ओमवीर सिंह के सामने जिले की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और अपराध नियंत्रण की चुनौती होगी। संवाद