फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Old woman dies after being hit by trailer

ट्रेलर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

Mon, 07 Jun 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Old woman dies after being hit by trailer
ट्रेलर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
विज्ञापन

मानिकचंद/बस्ती। नेशनल हाईवे पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के परसा जाफर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से सोमवार दोपहर वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के परसा जाफर निवासी 68 वर्षीय अख्तरुन्निशां पत्नी हमीदुल्लाह परसा चौराहे से घरेलू सामान लेकर अपने घर पैदल लौट रही थीं। परसा जाफर चौराहे के पेट्रोल पंप के पास गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रेलर की चपेट में वह आ गईं। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रेलर को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतका के पति हमीदुल्लाह ने रोते हुए कहा कि वह मजदूरी करने लोहरौली गए थे। इधर हादसा हो गया। एसओ बृजेंद्र पेटेल ने बताया कि ट्रेलर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed