फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Old man dies after being hit by bus

Basti News: बस की चपेट में आकर वृद्ध की मौत, दो किमी घिसटती गई साइकिल

Tue, 12 Nov 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after being hit by bus
राम जानकी मार्ग पर दुबौलिया क्षेत्र के विशुनपुरा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। संतकबीरनगर जिले के धनघटा से लखनऊ जा रही बस ने राम जानकी मार्ग पर विशुनपुरा गांव के पास साइकिल सवार वृद्ध को चपेट में ले लिया। अनियंत्रित बस सड़क की दूसरी तरफ चली गई, जहां खड़ी बच्चे की साइकिल बस में फंस गई। साइकिल को घसीटते हुए करीब दो किमी तक बस चली गई। स्थानीय लोगों ने बस को घेरकर रोकवाया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दुबौलिया क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी 66 वर्षीय राज किशोर उपाध्याय साइकिल से अपने मकान शुकुलपुरा बाजार से वापस पैतृक गांव विशुनपुरा जा रहे थे। अपने गांव के सामने पहुंचने पर कलवारी की तरफ से छावनी जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने चपेट में ले लिया। इससे राज किशोर उपाध्याय की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचकर हादसे की बारे में जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक संध्या रानी तिवारी ने बताया कि बस चालक पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed