फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Old injuries started appearing in cold... increase in patients in hospital

Basti News: ठंड में उभरने लगे पुराने चोट... अस्पताल में बढ़े मरीज

Tue, 14 Jan 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 14 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Old injuries started appearing in cold... increase in patients in hospital
जिला अस्पताल में आर्थो विभाग की ओपीडी में बढ़ गए 20 फीसदी मरीज
विज्ञापन

जोड़ों के दर्द और गठिया से पीड़ित होकर पहुंच रहे अधिकतर मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सर्द बढ़ी तो बीमारियां भी पांव पसारने लगी हैं। पुराने चोट ठंड में उभर रहे हैं। बुजुर्ग और महिलाएं जोड़ों के दर्द, गठिया से परेशान हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की आवक कम जरूर हुई है। मगर, जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में मरीजों का दबाव बढ़ा हुआ है। यहां रोज 70 से 90 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज जोड़ों के दर्द और गठिया की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सक दवा के साथ ही मरीजों को सर्दी से बचने का सुझाव भी दे रहे हैं।

जिला अस्पताल में जोड़ों के दर्द और गठिया की समस्या लेकर ज्यादातर महिलाएं और 55 वर्ष से ऊपर के लोग पहुंच रहे हैं। ये मरीज शरीर के जोड़ों और घुटने में दर्द की समस्या बता रहे हैं। आर्थो चिकित्सक के पास पहले जहां 50-60 मरीज पहुंचते थे, वहीं इन दिनों इनकी संख्या 70 से 80 हो गई है। 20 से 25 मरीज फिजियोथेरेपी के लिए भी जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि ठंड में जोड़ों के दर्द, गठिया के मरीज बढ़ जाते हैं। पुराना चोट भी उभर जाता है। इन दिनों 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले ज्यादातर महिला व पुरुष ओपीडी में आ रहे हैं। पहले ऐसे मरीजों की संख्या 10 से 15 थी। अब बढ़कर 25 से 30 हो गई है। गठिया वंशानुगत भी होता है। इसके अलावा लाइफ स्टाइल और खानपान की भी भूमिका है। सतर्क रहकर हम बहुत हद तक इस रोग से बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


..
मकर संक्रांति पर ओपीडी में कम आए मरीज
जिला अस्पताल में मकर संक्रांति पर ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रही। नाक, कान, गला, आंख, दांत और बच्चों की ओपीडी में मरीज कम पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी चली। परामर्श विभाग के एक ओपीडी में महज 30 से 40 मरीज पहुंचे थे। इसी तरह अन्य विभाग में भी मरीज औसत से कम आए। सुबह 9 बजे धीमी गति से मरीजों का जिला अस्पताल में आना शुरू हुआ। 12 बजे तक ओपीडी मरीजों से खाली हो गई। चिकित्सक भी सन्नाटा देख कक्ष से बाहर आ गए।
..
ये बरतें सावधानी
- दिनचर्या नियमित रखें।

- बिस्तर से उठने के बाद हाथ-पैर अच्छी तरह हिलाएं।
- साग-सब्जियों और साबूत अनाज का अधिक सेवन करें।
- ठंड से बचाव करें और गुनगुना पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed