{"_id":"657606e51fafb47324046b34","slug":"old-age-pension-of-25525-elderly-people-stuck-due-to-aadhaar-authentication-basti-news-c-207-1-sgkp1006-8167-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आधार प्रमाणीकरण के चलते अटकी है 25,525 बुजुर्गों की वृद्धा पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आधार प्रमाणीकरण के चलते अटकी है 25,525 बुजुर्गों की वृद्धा पेंशन
Mon, 11 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वृद्धावस्था में बुजुर्गों को पेंशन ही सहारा होता है। लेकिन जिले में बड़ी संख्या में लोगों को बैंक खाते का आधार प्रमाणीकरण व एनपीसीआई यानी नेशनल पेमेंट सिस्टम लिंक न होने से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पेंशन पाने के लिए 25,525 बुजुर्ग ब्लॉक और बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं।
बुजुर्गों के जीवन यापन के लिए सरकार की ओर से बैंक खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन के तौर धनराशि भेजने का प्रावधान है। जबकि जिले में 183,14 वृद्धा पेंशन खाता धारकों के आधार प्रमाणीकरण व 7,211 खाता धारकों का एनपीसीआई (डीबीटी) लिंक न होने से पेंशन की धनराशि खाते में नहीं पहुंच पा रही है। इससे बुजुर्ग पेंशन जैसी योजना से वंचित हो रहे हैं और आए दिन लोग ब्लाॅकों और बैंकों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि जिन लोगों का अभी तक आधार प्रमाणीकरण व एनपीसीआई बैंक खाते से लिंक नहीं हुआ है। वे लोग शीघ्र कर लें। जिससे उन्हें पेंशन समय से मिलती रहे। लिंक न कराने पर किसी भी दशा में धनराशि खाते में नहीं पहुंच सकेगी। उन्होंने बताया कि आधार प्रमाणीकरण कराने के लिए ब्लॉकों में तैनात सभी एडीओ समाज कल्याण को निर्देश दिया गया है कि हर हाल में वंचित लोगों का आधार फीड कराने के साथ बैंक खाते से एनपीसीआई अवश्य करा दें। जिससे महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ बुजुर्गों को मिल सके।
विज्ञापन
जनपद में आधार प्रमाणीकरण व एनपीसीआई से लिंक न होने से खाता धारकों की संख्या
ब्लॉक प्रमाणित वंचित
गौर 1901 430
बहादुरपुर 1450 698
बनकटी 1503 434
बस्ती सदर 1532 729
दुबौलिया 690 349
परशुरामपुर 1167 788
विक्रमजोत 1097 326
रामनगर 1269 288
सल्टौआ 2149 506
हर्रैया 1153 828
कप्तानगंज 887 337
कुदरहा 1281 681
रुधौली 1153 367
साऊंघाट 1082 450
पेंशन लाभार्थी यहां कर सकते हैं आधार का प्रमाणीकरण
जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ है। वे लाभार्थी जिला समाज कल्याण कार्यालय अथवा ब्लॉक पर तैनात एडीओ समाज कल्याण से संपर्क कर अपने आधार का प्रमाणीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा जिनके बैंक खाते का अभी तक एनपीसीआई नहीं हुआ है। पेंशन लाभार्थी स्वयं संबंधित बैंकों से संपर्क कर खाते का एनपीसीआई करा सकते हैं।