फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Officials assessed the ground reality of development at the chaupal

Basti News: चौपाल में अधिकारियों ने जानी विकास की हकीकत

Tue, 16 Jun 2026 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Officials assessed the ground reality of development at the chaupal
कलवारी। कुदरहा विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय पाऊं में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जल जीवन मिशन, राजस्व, पशुपालन, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, कृषि, समूह सहित विभागों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि महादेवा विधायक दुधराम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर चौपाल की शुरूआत किया।
विज्ञापन

विधायक ने कर्मचारियों तथा जल जीवन मिशन के जिम्मेदार लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरी कर आम जन को लाभान्वित करने के लिए कहा। कहाकि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौपाल में संजय दूबे निवासी पाऊं ने बताया कि छुट्टा जानवर फसल को बर्बाद कर रहे हैं इस पर विचार किया जाए व छैलू शर्मा निवासी पाऊं ने कहा कि आधार कार्ड में उनके पिता का नाम मिश्रीलाल है जबकि खतौनी में सिर्फ मिश्री। इस बात को लेकर ब्लॉक का चक्कर लगाते लगाते परेशान हो गया।
विज्ञापन

बीडीओ आलोक कुमार पंकज ने बताया कहा कि गोशाला का निर्माण किया जा रहा है जल्द ही पशुओं को सुरक्षित किया जाएगा। पिता का नाम सही करने के लिए परिवार रजिस्टर का नकल तथा आधार कार्ड लेकर आवें सही हो जाएगा। चौपाल को ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हरैया विधायक प्रतिनिधि सरोज बाबा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मा देव यादव देवा, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार अग्रहरी, चिकित्सा अधिकारी अश्विनी कुमार, पशु चिकित्सक फाजिल अहमद, भास्कर वर्मा साहित्य लोग उपस्थित रहे। चौपाल का संचालन प्रदुमन शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed