फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Officials are sweating due to CM's visit

Basti News: सीएम के दौरे से अधिकारियों के छूट रहे पसीने

Wed, 04 Oct 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 04 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Officials are sweating due to CM's visit
- पुलिस लाइन में उतरेगा सीएम का उड़न खटोला, समीक्षा के बाद मेडिकल कॉलेज का करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन

शहर के बाहर-बाहर से होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आला अधिकारी सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पूरे दिन दौड़भाग करते नजर आए। डीएम, एसपी के अलावा अन्य अधिकारी हेलीपैड से लेकर कार्यस्थलों का जायजा लेते रहे। पुलिस लाइन से लेकर सर्किट हाउस और आयुक्त कार्यालय तक सड़कों के किनारे झाड़-खंखाड़ साफ करा दिया गया है। सर्किट हाउस को रंगरोगन कर चमका दिया गया है। उधर, समीक्षा बैठक के लिए अधिकारी दिन भर माथा पच्ची करते हैं। एक-एक बिंदुओं की कई बार समीक्षा की गई, ताकि सीएम के हर सवाल का अधिकारी जवाब दे सकें।
वहीं सीएम के रूट में शामिल सिविल लाइन की सड़क को भी चमका दिया गया है। रेलवे स्टेशन मार्ग पर दक्षिण दरवाजा से नवीन मंडी तक की सड़क रात दिन एक नई कर दी गई है। सीएम के काफिला मार्ग से अतिक्रमण भी हटवा दिया गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज में भी रंगरोगन एवं सफाई के साथ बड़ी तैयारी की गई है। रास्ते में जिला अस्पताल पड़ने के कारण यहां भी सतर्कता बरती गई है। एहतियातन इमरजेंसी कक्ष से लेकर भर्ती वार्ड, ओपीडी की साज-सज्जा कर बिल्कुल सुव्यस्थित कर लिया गया है। हालांकि उनके कार्यक्रम में जिला अस्पताल का भ्रमण नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को यहां पहुंचेंगे। उनका उड़न खटोला पुलिस लाइन परिसर के हेलीपैड पर सुबह 11:25 बजे उतरेगा। इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों और प्रबुद्धजन से मुलाकात लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अंद्रा वामसी के अनुसार सीएम दोपहर 12:20 बजे से आयुक्त सभागार में मंडल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसमें सिद्धार्थनगर एवं संतकबीर नगर के अधिकारी वर्चुअल जुड़ेंगे। इसके बाद सीएम दो बजे महर्षि वशिष्ठ मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण करेंगे। एक घंटे यहां रहने के बाद शहर के स्टेशन रोड स्थित होटलमें आयोजित आर्य समाज नई बाजार के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां 1:10 बजे तक की उनकी मौजूदगी रहेगी। इसके बाद 4:10 बजे वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
सीएम को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए बाहर-बाहर का रूट चार्ट तय किया गया है। आयुक्त सभागार से निकलने के बाद उनका काफिला सिविल लाइन होते हुए बस्ती-महुली मार्ग से सोनूपार के रास्ते मेडिकल कॉलेज लाया जाएगा। यहां से जिला अस्पताल चौराहा होते हुए उनका काफिला कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगा। ऐसे में सीएम का काफिला बाहर-बाहर से होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगा।
...
अचानक बदला गया रूट प्लान
दो दिन पहले तक सीएम के हेलिकाॅप्टर को शहर के मध्य क्षेत्र रोडवेज-दक्षिण दरवाजा मार्ग पर स्थित श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज परिसर में उतारने की तैयारी चल रही थी। आननफानन यहां पौने दो लाख खर्च कर हेलीपैड भी तैयार किया गया। यहां से सीएम का काफिला निकलता तो पूरे शहर में भ्रमण होता। सर्किट हाउस पहुंचने के लिए मालवीय मार्ग से होकर जाना पड़ता। यह सड़क काफी दयनीय है। इसके अलावा रोडवेज-दक्षिण दरवाजा मार्ग भी खस्ताहाल है। शायद इसीलिए एक दिन पहले उनका रूट प्लान बदल दिया गया।

...

4 घंटे 25 मिनट तक रहेंगे सीएम
सीएम की राजनैतिक पृष्ठिभूमि में बस्ती भी शुमार है। मुख्यालय पर उनकी मौजूदगी 4 घंटे 25 मिनट तक रहेगी। इसमें अधिकांश समय 3 घंटे 15 तक वह यहां के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा और जनप्रतिनिधियों और पार्टी के अहम पदाधिकारियों से संवाद में ही देंगे। इसके बाद वह एक घंटे 10 मिनट आर्य समाज नई बाजार के स्वर्ण जयंती समारोह में गुजारेंगे। आर्य समाज से उनका पुराना नाता है। सांसद के रूप में भी वह संस्थान के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed