फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Officers instructed to take strict action in cases of harassment against women.

Basti News: महिला उत्पीड़न के मामलेे में सख्त कार्रवाई का अफसरों को निर्देश

Fri, 24 Jul 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Officers instructed to take strict action in cases of harassment against women.
अन्न प्राशन कराती राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष-स्रोत सूचना - फोटो : katra news
बस्ती। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ. बबिता सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को जिले में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई की। सर्किट हाउस में आयोजित सुनवाई के दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों में तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह और महिला थानाध्यक्ष डॉ. शालिनी सिंह से कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है तथा महिला सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन

जनसुनवाई से पहले डॉ. चौहान ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कन्या जन्मोत्सव किट वितरित की, अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन और कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, पोषण पोटली, किट और लैपटॉप वितरित किए। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई और उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर रसोई, काउंसलर डेस्क और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, वरिष्ठ सहायक अशोक सिंह, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी, महिला लाभार्थी एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed