{"_id":"578e70874f1c1b347fc4ba59","slug":"office-shut","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबंदी कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबंदी कर जताया विरोध
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन मे ग्राम्य विकास महापरिषद के आवाहन पर बंद पड़ा कार्यालय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के आह्वान पर मंगलवार को विकास भवन में ग्राम्य विकास से जुडे़ कार्यालयों में तालाबंदी रही। ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर विरोध जताया। अपनी मांगो के समर्थन में मंगलवार को विकास भवन के साथ ही सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर मंगलवार को अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर कार्यालयों में तालाबंदी कर विरोध जताया। विकास भवन में सीडीओ, डीडीओ और पीडी के कक्ष के साथ ही ग्राम्य विकास से जुड़े सभी कक्षों में ताला लटकता मिला। अधिकारी व कर्मचारी कोई भी विकास भवन में नजर नहीं आया। ऐसे में विकास भवन परिसर में सन्नाटा छाया रहा।
उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से अन्य विभागों के काम भी लिए जाते हैं, मगर उन्हे अधिकार नहीं दिए जाते है। काम के साथ अधिकार भी दिए जाने चाहिए। ब्लाकों का सुदृढ़ीकरण किया जाए। उनके आंदोलन का प्रमुख विषय यही है। मंगलवार को महासंघ का आंदोलन सफल रहा।
वहीं भानपुर में ब्लॉक कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहे। विभिन्न कार्यों के लिए ब्लॉक पर दूर दराज से आने वाले लोगों को वापस लौटना पडा। जबकि पंचायत राज विभाग के एडीओ पंचायत राम चंदर वर्मा अपने सहयोगी ग्राम पंचायत अधिकारियों अर्जुन वरूण, सुशील श्रीवास्तव, तीरथ प्रसाद व राजीव श्रीवास्तव के साथ कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य करते रहे। सल्टौआ में भी बीडीओ समेत कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण दिन भर ब्लॉक पर ताला लटकने से दिन भर पसरा सन्नाटा जिससे फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा। गांवों में होने वाली बैठक भी नही हो सकी।