{"_id":"6a63a8416d94dc7cce0aee11","slug":"number-of-viral-infection-patients-rises-due-to-weather-fluctuations-basti-news-c-207-1-bst1006-162958-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े वायरल संक्रमण के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े वायरल संक्रमण के मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़-संवाद
बस्ती। तेज बारिश, कड़ी धूप और उमस भरे मौसम के बीच लगातार हो रहे मौसम परिवर्तन का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में 20 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी, पंजीकरण काउंटर और दवा वितरण केंद्र पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं।
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने बताया कि इन दिनों फिजिशियन की ओपीडी में रोजाना करीब 12 सौ मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 20 से 25 प्रतिशत मरीज सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि मौसम में अचानक हो रहे बदलाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अधिकांश वायरल संक्रमण कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं, लेकिन लापरवाही करने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वायरल संक्रमण के लक्षण
तेज या हल्का बुखार।
नाक बहना या बंद होना।
गले में खराश और दर्द।
लगातार छींक आना।
सूखी या बलगम वाली खांसी।
सिरदर्द और शरीर में दर्द।
कमजोरी और थकान महसूस होना।
कुछ मरीजों में भूख कम लगना।
-- -- -- -- -- -
चिकित्सकों के सुझाव
साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
ठंडी और बासी चीजों के सेवन से बचें।
पर्याप्त नींद लें और शरीर को आराम दें।
तेज बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
बारिश में भीगने पर तुरंत सूखे कपड़े पहनें।
पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ और गुनगुना पानी पिएं।
पौष्टिक और ताजा भोजन का सेवन करें।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें।