फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Now only white colored e-rickshaw will be sold

Basti News: अब बिकेगा सिर्फ सफेद रंग का ई-रिक्शा

Sat, 09 Mar 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 09 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Now only white colored e-rickshaw will be sold
- परिवहन विभाग ने जारी की है अधिसूचना
विज्ञापन


- दूसरे रंग का इलेक्ट्रिक तिपहिया बेचने वाले का ट्रेड होगा निलंबित

- एआरटीओ ने सभी इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन विक्रेताओं को दी चेतावनी



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। अब सफेद रंग के ई-तिपहिया वाहनों की ही बिक्री की जाएगी। इससे अलग रंग में बिक्री करने वाले डीलरों का ट्रेड निलंबित कर दिया जाएगा। इसके लिए एआरटीओ पंकज सिंह ने सभी ई-तिपहिया बेचने वाले डीलरों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।



शासन के परिवहन अनुभाग ने उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली में 25वां संशोधन कर अधिसूचना जारी किया है कि समस्त इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन सफेद रंग में रंगे जाएंगे। इसके लिए अलग रंग का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसके बाद एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने जिले के सभी ई-तिपहिया वाहन विक्रेताओं को नोटिस जारी कर दूसरे रंग के ई-तिपहिया बेचने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

कहा है कि सभी विक्रेता सिर्फ सफेद रंग के इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की ही बिक्री करें। अन्य रंगों के ई-तिपहिया अगर बेचे जाएंगे तो उन वाहनों का पंजीयन नहीं किया जाएगा एआरटीओ ने बताया कि नए अधिसूचना में संशोधन के अनुसार, महिला चालित सभी तिपहिया वाहनों का रंग गुलाबी होगा। शहरी क्षेत्र में प्रत्येक तिपहिया वाहनों का रंग काला व उनका ऊपरी हिस्सा पीला होगा। इससे अलग रंग प्रयोग किए जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed