फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Now DNB course will be taught in women hospital

Basti News: महिला अस्पताल में अब होगी डीएनबी कोर्स की पढ़ाई

Sun, 18 May 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 18 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Now DNB course will be taught in women hospital
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में अब गर्भवती और नवजात शिशुओं के उपचार के साथ डीएनबी कोर्स की पढ़ाई भी होगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करके नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन दिल्ली को भेजा गया है। शासन ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए अब डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) की पढ़ाई शुरू करने की स्वीकृति महिला अस्पताल को भी दे दी है। यहां दो विभाग पीडियाट्रिक और गाॅयनोलाॅजिस्ट में विशेषज्ञों की पढ़ाई शुरू कराने के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। इसके परिप्रेक्ष्य में अस्पताल प्रशासन की ओर से एनबीई दिल्ली को आवेदन के साथ प्रस्ताव भेज दिया गया है। अब केवल स्वीकृति मिलने का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज बस्ती के साथ जिला महिला अस्पताल भी पढ़ाई कराने वाला तीसरा चिकित्सा इकाई बनेगा। यहां डीएनबी कोर्स में एमबीबीएस चिकित्सक दाखिला लेंगे और पढ़ाई करके डिप्लोमा की डिग्री हासिल करेंगे। डीनएनबी कोर्स के लिए पहले दो बार दो विभाग की पढ़ाई के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से आवेदन किया था। हालांकि, भवन व अन्य संसाधनों की कमी के कारण मंजूरी नहीं मिल सकी थी। इधर निदेशालय ने सीएमएस को आवेदन के लिए फिर निर्देश दिया। इसके बाद सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने पत्रावलियां तैयार कराकर डीएनबी कोर्स के लिए नया आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed