फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Notice to three secretaries absent in the meeting

Basti News: बैठक में गैरहाजिर तीन सचिवों को नोटिस

Wed, 27 Dec 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 27 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Notice to three secretaries absent in the meeting
गौर, बस्ती। गौर ब्लॉक के कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक में गैरहाजिर तीन सचिवों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी की है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। बैठक में दिव्यांग शौचालय, एएनएम सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र व परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए बेंच व टाइल्स के कार्यों की समीक्षा की गई। सभागार में नोडल अधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद ने प्रधान और सचिवों से विकास कार्य के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के दौरान विकास कार्यो को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व नोडल अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर हर हाल में अधूरे कार्यों को पूरे करा लें। गौर ब्लाक में कुल 108 ग्राम पंचायत हैं। शासन की ओर से दिव्यांग शौचालय, परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए बेंच व क्लास रूम में टाइल्स निर्माण कराया गया है। कई ग्राम पंचायत में अभी भी कई सरकारी भवन अधूरे पड़े हैं। स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था नहीं है और टाइल्स का कार्य भी आधा अधूरा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि समय रहते कायाकल्प कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में सचिव आरपी सिंह, वीरेंद्र कुमार, अनुपम चौधरी गैरहाजिर थे। तीनों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने सभी सचिवों को सख्त निर्देश दिया कि रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायत में नवनिर्मित पंचायत भवन पर अवश्य मौजूद रहे। जहां पर जनता की समस्या को गांव में समाधान करने का प्रयास करें। अनावश्यक रूप से ग्रामीणों को ब्लॉक का चक्कर न लगाना पड़े। इस मौके पर बीडीओ रमेश दत्त मिश्र, ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल, एडीओ पंचायत श्याम बिहारी, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश मिश्र, अमन शुक्ल, बुद्धिराम यादव, रामचंद्र यादव, विमला देवी, सुनीता, फूलचंद यादव, राम शंकर,अजीत शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed