फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Notice to the Secretary for not having wall painting of rate list

Basti News: रेट सूची की वॉल पेंटिंग न होने पर सचिव को नोटिस

Fri, 14 Nov 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 14 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Notice to the Secretary for not having wall painting of rate list
बस्ती। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण की चेकिंग जारी रखी। उन्होंने हर्रैया तहसील क्षेत्र के सरकारी बीज भंडार और सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान परशुरामपुर और विक्रमजोत बीज भंडार केंद्र पर गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं पाया गया। जबकि वी पैक्स सहकारी समिति परशुरामपुर में अनुदानित खाद के रेट लिस्ट का वॉल पेंटिंग नहीं पाया गया। इस संबंधित सचिव को नोटिस थमाया गया है।
विज्ञापन

डीएओ ने सबसे पहले सरकारी बीज गोदाम परशुरामपुर का निरीक्षण किया। यहां गोदाम में गेहूं बीज उपलब्ध नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त सरसों, मटर, चना के बीज, ट्राइकोडरमा पाउडर और कल्चर उपलब्ध मिला। पूछने पर बताया कि 594 क्विंटल गेहूं बीज इस केंद्र से वितरित हो चुका है। डीएओ शीघ्र गेहूं बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विक्रमजोत सरकारी गोदाम पर भी गेहूं बीज उपलब्ध नहीं पाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा वी पैक्स सहकारी समिति परशुरामपुर में अनुदानित खाद के रेट लिस्ट की वॉल पेंटिंग नहीं पाई गई। डीएओ ने इस पर नाराजगी जताई। यहां एनपीके 120 बोरी और डीएपी 230 बोरी उपलब्ध पाई गई। डीएओ ने संबंधित सचिव को चेतावनी पत्र जारी किया है। निर्देश दिए कि सभी समितियों और दुकानों पर खाद-बीज अनुदानित मूल्य का वॉल पेंटिंग अनिवार्य रूप से कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed