{"_id":"6517284ee6cd122840019df6","slug":"notice-to-je-two-secretaries-and-technical-assistant-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5103-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वित्तीय अनियमितता में जेई, दो सचिव व तकनीकी सहायक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वित्तीय अनियमितता में जेई, दो सचिव व तकनीकी सहायक को नोटिस
Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
- डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस देकर 15 दिनों में मांगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ। बनकटी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैंसा पांडेय में कराए गए विकास कार्यों में हुई अनियमितता में अवर अभियंता, दो सचिव व तकनीकी सहायक दोषी पाए गए हैं। डीपीआरओ रतन कुमार ने बताया कि जांच में प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितता मिलने पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने पर भैंसा में कराए गए विकास कार्यों की डीएम ने जांच कराई थी। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी व एक अवर अभियंता ने जांच कर 22 सितंबर को संयुक्त रिपोर्ट दिया। रिपोर्ट में तत्कालीन सचिव रामकेश यादव, श्वेता उर्फ टिल्सा, अवर अभियंता परविंद व तकनीकी सहायक कृपाशंकर को वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितता का दोषी बताया था। जांच आख्या के आधार पर सभी से 15 दिनों में जवाब तलब किया गया है।
...
चार सचिव व पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस
सल्टौआ। ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाने में शिथिलता बरतने पर चार सचिवों व चार पंचायत सहायकों को बीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीडीओ अनिल कुमार यादव ने बताया ग्राम पंचायत सल्टौआ के सचिव अखिलेश कुमार, जगदीशपुर व मझौवा खुर्द के शिवशंकर यादव, घुरहूपुर के अवधेश वर्मा व विशुनपुर की प्रमिला चौधरी को नोटिस जारी किया गया है। ग्राम पंचायत बसडीला के पंचायत सहायक अब्दुल अहमद, मझौवा खजुरी के अंगद कुमार, परसा दमया के सूरज कुमार और शिवपुर के शिवकुमार से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -