फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Noida entrepreneurs came to meet Alexa girl Nikita

Basti News: एलेक्सा गर्ल निकिता से मिलने पहुंचे नोएडा के उद्यमी

Fri, 19 Apr 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 19 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Noida entrepreneurs came to meet Alexa girl Nikita
एलेक्सा गर्ल निकिता व वामिका से मिलने पहुंचे नोएडा के उद्यमी चंद्रभूषण मिश्र
कंपनी में नौकरी का ऑफर, प्रोत्साहन के लिए देंगे नकद पुरस्कार
विज्ञापन

सूझबूझ से अपनी व बहन की बेटी की जान बचाने के बाद सुर्खियों में आई
संंवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कठिन समय में धैर्य और सूझबूझ से जान बचाकर सुर्खियों में आई एलेक्सा गर्ल निकिता कार्पोरेट जगत की लाडली बनती जा रही हैं। त्वरित निर्णय लेने की उसकी क्षमता से प्रभावित होकर नोएडा के उद्यमी चंद्रभूषण मिश्र उससे मिलने पहुंचे। इनवेस्टर समिट में 1500 करोड़ रुपये का मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग (एमओयू) साइन करने वाली कंपनी के प्रबंध निदेशक चंद्रभूषण ने निकिता की बुद्धिमत्ता और दिलेरी की प्रशंसा की। वादा किया कि भविष्य में उसके सामने पढ़ाई पूरी करने में कोई अड़चन नहीं आने पाएगी। अपनी कंपनी में सम्मानजनक नौकरी देने का प्रस्ताव भी दिया। उन्होंने कहा कि जल्द कंपनी का ऑफर लेटर और नकद पुरस्कार राशि उसे प्रदान करेंगे।
इससे पहले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा निकिता को पढ़ाई पूरी करने के बाद अपनी कंपनी में नौकरी का ऑफर दे चुके हैं। चंद्रभूषण की कंपनी एसएसजी फर्निशिंग सॉल्यूशन लिमिटेड विंडो ब्लाइंड्स फैब्रिक और विंडो ब्लाइंड्स का निर्माण और मार्केटिंग करती है। 27 फरवरी को उत्तर प्रदेश सरकार के हैंडलूम व टैक्सटाइल्स के डायरेक्टर के साथ 1500 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर भी कर चुके हैं। इसके पहले भी कंपनी नोएडा में 610 करोड़ के निवेश पर काम कर रही है।
विज्ञापन

बस्ती के मूल निवासी चंद्रभूषण ने बताया कि मीडिया के माध्यम से निकिता के सूझबूझ की जानकारी हुई। तभी से उससे मिलने की इच्छा थी। बताया कि इस तरह की बुद्धि वाले बच्चे आगे चलकर कार्पोरेट जगत में काफी नाम कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

इस तरह सुर्खियों में आई एलेक्सा गर्ल
13 साल की इस लड़की ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अमेजन की वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा डिवाइस का उपयोग कर घर में उत्पात मचा रहे बंदरों को भगा दिया था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद देश-दुनिया के मीडिया प्लेटफार्म पर सुर्खियों में आ गई। शहर के आवास विकास कॉलोनी में बड़ी बहन शिप्रा के घर आई निकिता तीन अप्रैल को दोपहर बहन की 15 माह की बेटी वामिका के साथ खेल रही थी। घर के बाकी लोग इधर-उधर थे। तभी बंदरों का झुंड घर में घुस गया। बच्चों को डराते हुए एक बंदर किचन का सामान फेंकने लगे। 15 महीने की वामिका रोने लगी। तभी निकिता की नजर फ्रिज पर रखी अमेजन के वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा डिवाइस पर पड़ी। उसने एलेक्सा को कुत्ते की आवाज निकालने के लिए कहा। संयोग से एलेक्सा एक्टिवेट थी और वह भौं-भौं की आवाज निकालने लगी। कुत्ते की आवाज सुनकर बंदर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed