फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nodal officer examines community kitchen system

नोडल अफसर न जांची सामुदायिक किचन की व्यवस्था

Fri, 08 May 2020 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer examines community kitchen system
भानपुर में निरीक्षण करते नोडल अधिकारी। - फोटो : BASTI
नोडल अफसर न जांची सामुदायिक किचन की व्यवस्था
विज्ञापन

भानपुर(बस्ती)। कोरोना महामारी के दौरान निराश्रित घुमंतू और प्रवासियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए संचालित सामुदायिक किचन, कंट्रोल रूम और क्वारंटीन सेंटर का शुक्रवार को नोडल अफसर (सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद/निदेशक भूमि अध्यापित) राम सिहांसन प्रेमजी ने निरीक्षण किया।

तहसील पहुंचे नोडल अफसर ने किचन में बन रहे भोजन की गुणवता और सफाई का जायजा लिया। उन्होंने किचन से वितरण होने वाले फूड पैकेट के बाबत तिथिवार विवरण मोबाइल नंबर के साथ अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कंट्रोल रूम में आने वाली सूचनाओं के और उसके आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे राशन किट के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सावित्री विद्या विहार विद्यालय में क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था की जायजा ली। नेपाल के पांच क्वारंटीन नागरिकों से मुलाकात की और शीघ्र ही उनके देश भिजवाने के लिए शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे सल्टौवा ब्लॉक के बसडिलिया मदरसा पहुंचकर वहां क्वारंटीन किए गए लोगों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम आशाराम वर्मा, तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्रा, केसी चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed