फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nodal officer came to know the condition of Gaushala and CHC

Basti News: नोडल अधिकारी ने जाना गोशाला व सीएचसी का हाल

Sat, 04 Feb 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer came to know the condition of Gaushala and CHC
मरीजों को बाहर से दवा न लिखने का दिया निर्देश
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने जाना गोशाला व सीएचसी का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। निदेशक, प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी/जिले की नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने रुधौली ब्लाॅक, कान्हा गोशाला तथा सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां नोडल अधिकारी ने विकास योजनाओं की जानकारी ली। समय से कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। कान्हा गोशाला पहुंचने पर उन्होंने गायों के नियमित देखभाल एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने का निर्देश दिया। एक बछड़े को घायल देखकर उन्होंने तत्काल मरहम पट्टी करने का निर्देश दिया।
सीवीओ डॉ. अश्वनी तिवारी ने बताया कि गोशाला में कुल 136 गोवंश है। स्थानीय पशु चिकित्सालय के डॉक्टर नियमित रूप से उनके इलाज के लिए गोशाला आते हैं। नोडल अधिकारी ने सीएचसी रुधौली का के एक्सरे रूम, पोस्ट नेटल वार्ड तथा लेबर रूम का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि मरीजों को अस्पताल की दवाएं उपलब्ध कराई जाए, बाहर की दवा न लिखी जाए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा ने टीकाकरण, परिवार नियोजन, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद्र, एसडीएम आनंद श्रीनेत, शैलेश दुबे, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, सीओ प्रीति खरवार, एमओआईसी डॉ. अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed