फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   no x-ray and altra sound facalities CHC dubauliya

दुबौलिया सीएचसी में नहीं है एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Tue, 07 Dec 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
no x-ray and altra sound facalities CHC dubauliya
दुबौलिया सीएचसी में नहीं है एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा
विज्ञापन

जांच के लिए लोगों को आना पड़ता है जिला मुख्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया में न एक्सरे की सुविधा है और न ही अल्ट्रासाउंड की। इन दोनों जांचों के लिए इलाके के लोगों को जिला मुख्यालय आना पड़ता है। इसमें उन्हें शारीरिक परेशानी तो होती है, किराए के रूप में धन भी खर्च करना पड़ता है।

दुबौलिया सीएचसी के अंतर्गत तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आते हैं। इसमें चिलमा, दुबौलिया व विशेषरगंज हैं। यहां रोजाना करीब चालीस से पचास मरीजों की ओपीडी संचालित होती है। इसमें से अक्सर पांच से सात मरीजों को एक्सरे या अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ती है। लेकिन सीएचसी समेत संबद्ध प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। और तो और यहां प्राइवेट में अस्पतालों में भी अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की सुविधा नहीं है। ऐसे में सरयू व मनवर के बीच बसे दोआबा क्षेत्र के बीच बसी करीब डेढ़ लाख की आबादी को एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के लिए जिला मुख्यालय तक भटकना पड़ता है। उपाध्याय पुरा निवासी हृदय राम पाठक कहते हैं कि जब कभी एक्सरे या अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ती है तो जिला मुख्यालय तक करीब पैंतीस किलोमीटर तक का सफर करना पड़ता है। इसमें पूर दिन लग जाता है और पैसे भी अधिक खर्च होते हैं। शुकुलपुरा निवासी प्रमोद शुक्ल कहते हैं कि सीएचसी स्तर पर एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा बहुत जरूरी है। यह सुविधा न होने से बस्ती जाना पड़ता है। नचना निवासी शेर सिंह का कहना है कि सीएचसी व पीएचसी एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं जरूरी हैं। अभी तक ब्लॉक क्षेत्र में प्राइवेट में भी इस प्रकार की सुविधाएं नहीं दिखाई पड़ रही हैं। बता दें कि दुबौलिया सीएचसी पर एमओआईसी डॉ. प्रभाकर चौधरी, डॉ. पुनीत पांडेय, महिला चिकित्सक डॉ. आराधना त्रिपाठी व डॉ. सुशील कुमार तैनात हैं। एक फार्मासिस्ट व एक लैब टेक्नीशियन भी कार्यरत हैं। एमओआईसी ने कहा कि एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के लिए रेफर करना पड़ता है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed