फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No white stripes or reflectors on roads... accidents will increase in fog

Basti News: सड़कों पर सफेद पट्टी न रिफ्लेक्टर... कोहरे में बढ़ेंगे हादसे

Mon, 11 Dec 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 11 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
No white stripes or reflectors on roads... accidents will increase in fog
बस्ती। कोहरे में मुख्य मार्गों और हाईवे पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। सड़कों पर रिफ्लेक्टर, मोड़ संकेत, सफेद पट्टियां तक देखने को नहीं मिल रही हैं। हाईवे पर बने अवैध कट व ब्लैक स्पाॅट हादसे को न्योता दे रहे हैं। सर्विस लेन पर भी संकेतक नजर नहीं आ रहे हैं। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण हादसों में बढ़ोत्तरी होने की पूरी संभावना रहती है। संकेतकों के सहारे कोहरे में इससे बचाव हो सकता है।
विज्ञापन

कोहरे के दौरान जब सड़क नजर नहीं आती है, तब हादसे हो जाते हैं। सड़क पर सफेद पट्टियों के सहारे ही ड्राइवर वाहनों को चलाते हैं। यह पट्टियां वाहन को सड़क सीमा के अंदर चलाने में मददगार साबित होती हैं। कोहरे में हादसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने के प्रयास सिर्फ सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों तक ही सीमित होकर रह गए हैं। इसका खामियाजा यात्री व चालकों को भुगतना पड़ सकता है। जिले के दुबौलिया महराजगंज, हर्रैया बभनान, परसा परशुरामपुर आदि ऐसे मार्ग हैं जिन पर कोहरे में चलना जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन

कोहरे में जोखिम भरा हो सकता है वाल्टरगंज बभनान मार्ग से सफर
- वाल्टरगंज-बभनान मार्ग करीब पांच साल पहले बनकर तैयार हुआ है। तब मार्ग पर रिफ्लेक्टर, सफेद पट्टी व साइन बोर्ड आदि लगाए गए थे। इसके बाद इस मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क पर बनाई गई सफेद पट्टियां काली पड़ चुकी हैं। सड़क सीमा में स्थित बिजली के खंभों व पेड़ों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बेतरतीब ढंग के बनाए गए दो दर्जन से अधिक ब्रेकरों पर भी कोई रिफ्लेक्टर आदि नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ियों में ढंकी हैं मूड़घाट-दुबौला मार्ग की सफेद पट्टियां
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बनकर तैयार हुई मूड़घाट-दुबौला सड़क अनियमितताओं से भरी पड़ी है। सड़क निर्माण के समय ही इसमें लापरवाही बरती गई थी। पटरियों का निर्माण नहीं कराया गया और चौड़ीकरण की जद में आए खंभों को अभी तक विस्थापित नहीं किया गया। सामान्य मौसम में भी इस मार्ग पर चलना जोखिम भरा साबित होता है, तमाम जगहों पर आधा मार्ग पर झाड़ियों की जद में है। संकेतकों की कमी के चलते मोड़ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं।
कोहरे में वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
- वाहन धीमी गति से चलाएं।
- कार की खिड़की के शीशे थोड़ा खुला रखें।

- कार के फ्रंट डिमिस्टर व रियर डिफॉगर का प्रयोग करें।

- फॉग लैंप व हेडलैंप को ऑन रखें।
- हेडलाइट को ‘लो बीम’ पर रखें।
- वाहन खड़ा करने पर हैजर्ड और पार्किंग लाइट का उपयोग करें।

- सामने चल रहे वाहनों से निश्चित दूरी बनाए रखें।

- एक ही लेन में चलें और ओवरटेक न करें।

- वाहन के पीछे लाल रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप जरूर लगवाएं।

- धुंध में वाहनों में रेडियम टेप और स्टीकर बहुत मददगार साबित होती है।
- सड़क पर बनी सफेद और पीली पट्टी के बीच ही वाहन चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed