{"_id":"68de1f987bb22c9f9f92feedd234a2a3","slug":"no-police-personel-enter-in-booth-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई पुलिस कर्मी नहीं जाएगा बूथ के अंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई पुलिस कर्मी नहीं जाएगा बूथ के अंदर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पंचायत चुनाव के लिए रवाना करने से पहले पुलिस कर्मियों को एसपी ने
विज्ञापन
पहले तो चेतावनी दी और बाद में पुचकारा भी। कहा कि अगर वह किसी पुलिस कर्मी
को अच्छे कार्य के लिए इनाम देते हैं तो अपना काम ठीक ढंग से नहीं करने
वाले पुलिस कर्मियों को दंडित करने का अधिकार भी उनके पास है।
पहले चरण का मतदान 28 नवंबर को है। पुलिस कर्मियों को 27 की शाम तक पोलिंग बूथों पर पहुंच जाना है। बृहस्पतिवार को एसपी शिवहरि मीणा ने पुलिस लाइंस में पुलिस कर्मियों को पंचायत चुनाव के लिए प्रशिक्षित किया।
उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि वह खुद निगरानी पर निकलेंगे। सभी पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यों का पालन करते मिलें। किसी पुलिस कर्मी की वर्दी, पास में हेलमेट, डंडा, जैैकेट आदि नहीं मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
मीणा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कोई पुलिस कर्मी मतदान बूथ के भीतर नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक मीणा ने कहा कि सत्ताधारी नेता अगर धमकाता है तो उससे साफ कहें, चुनाव बाद भी वह यूपी पुलिस का ही हिस्सा रहेंगे।
इसलिए किसी को सत्ताधारी नेताओं के दबाव में आने की जरूरत नहीं है। डीआईजी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि बूथों पर कतार जरूर लगवाएं। एक नो मेंस लैंड बना कर रखें, जहां पर किसी को खड़े न होने दें। इस मौके पर सीडीओ शिबरन सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
28 नवंबर को होने जा रहे पहले चरण के पंचायत चुनाव से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण के बाद थानाध्यक्षों के नेतृत्व में रामनगर, सल्टौआ, गोपालपुर, साऊंघाट और रूधौली विकास खंड में फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही मतदाताओं को शांतिपूर्वक मतदान करने का आह्वान भी किया गया।