Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No paddy procurement on the first day... silence prevailed at the procurement centers.

Basti News: पहले दिन नहीं हुई धान खरीद...क्रय केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा

Tue, 03 Nov 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
No paddy procurement on the first day... silence prevailed at the procurement centers.
नगर पंचायत नगर बाजार में पानी में डूबी धान फसल को निकालते किसान संवाद
बस्ती। धान खरीद अभियान के पहले दिन विभाग की बोहनी भी नहीं हो पाई। अधिकांश क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ जगहों पर गिनती के किसान आए। वह भी पंजीकरण आदि की जानकारी लेकर वापस हो लिए। विभाग में चर्चा हैं कि हाल ही आए चक्रवात के कारण धान की फसल अभी तैयार नहीं हो पाई है। इसलिए किसान केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार जिले भर में 80 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 61 क्रय केंद्र खोले गए हैं। एक नवंबर से अभियान की शुरुआत होनी थी। उस दिन रविवार होने के कारण सोमवार को क्रय केंद्र खोले गए। मगर जिले के एक भी क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं हो सकी। इसकी वजह से चक्रवात बताया जा रहा है। जबकि जानकारों का कहना है कि अगेती खेती करने वाले किसान धान की उपज तैयार कर लिए हैं। मगर सरकारी सिस्टम का उनसे कोई संपर्क न होने के कारण किसान पहले दिन धान बेचने में कोई रुचि नहीं दिखाए। इसके पहले विभाग खुद पहले दिन शुभारंभ के लिए धान खरीद की तैयारी करता था। इस बार ऐसी कोई तैयारी नहीं देखी गई।
विज्ञापन

मंडी समिति में पसरा रहा सन्नाटा
पुरानी बस्ती। मंडी समिति परिसर में सोमवार से धान खरीद के लिए 11 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें मंडी समिति के नौ, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का एक और आरएफसी का एक केंद्र शामिल है। खरीद शुरू होने के पहले दिन किसी भी केंद्र पर किसानों की आवाजाही नहीं दिखी। क्रय केंद्रों पर कर्मचारी किसानों के इंतजार में बैठे रहे। कुछ किसान खरीद की स्थिति जानने के लिए मंडी पहुंचे, लेकिन धान की बिक्री नहीं की। बाद में केंद्र प्रभारियों ने रस्म अदायगी पूरी करने के बाद चलते बने। मंडी समिति के सचिव रामकुमार यादव ने बताया कि मंडी निदेशालय की ओर से इस बार मंडी को ए और ए प्लस मद में आठ-आठ लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इस धनराशि से मंडी परिसर में रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराई गई है। इससे धान खरीद के दौरान किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलवारी में पंजीकरण कराने के लिए पहुंचे किसान
कलवारी। बस्ती- टांडा मार्ग पर बहादुरपुर विकास खंड के गौरा चमनगंज में स्थित खाद्य एवं रसद विभाग का क्रय केंद्र खुला मिला। खरीद की तैयारी यहां भी नहीं दिखी। कुछ किसान पंजीकरण कराने पहुंचे थे। किसान भानु प्रकाश ने बताया कि अभियान शुरू होने से पहले क्रय केंद्रों पर पंजीकरण आदि से संबंधित कार्य पूरा हो जाना था। यदि पहले से ठीक तैयारी की गई होती तो अगेती खेती करने वाले किसान आज पहले दिन ही धान बेचने आते। विपणन निरीक्षक नितीश सिंह ने बताया कि 2 दिन में 20 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। केंद्र पर धान तौलने की व्यवस्था हैं। रमेश चौधरी, विश्राम यादव, रामगोपाल दूबे, पवन श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, संकटा सिंह सहित किसानों ने बताया कि अभी धान की कटाई नहीं हो पाई है। क्योंकि खेत में पानी है। वहीं बी पैक्स लिमिटेड कलवारी क्रय केंद्र पर पहले दिन ताला लटका रहा। सचिव विचित्र मणि वर्मा ने बताया कि धान तौलने के लिए मशीन व बैनर लेने वह बस्ती गए हैं। जबकि विभाग ने यह सब व्यवस्था 15 दिन पहले ही क्रय केंद्रों पर सुनिश्चित करने का दावा किया था।
असनहरा क्रय केंद्र पर नहीं पहुंचे किसान
भानपुर। तहसील क्षेत्र असनहरा क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। केंद्र प्रभारी कविता चौधरी सेंटर पर मौजूद रही लेकिन धान बेचने के लिए किसान नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से धान की कटाई अभी विलंब है। किसान को धान विक्रय करने में कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। बताया कि केंद्र पर पर्याप्त संख्या में बोरा, कांटा आदि की व्यवस्था कर ली गई है।
अमोढ़ा क्रय केंद्र पर भी दिखा सन्नाटा
छावनी। विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय धान खरीद केंद्र अमोढ़ा पर सन्नाटा छाया रहा। एक भी किसान खरीद केंद्र पर नहीं पहुंचे। केंद्र के प्रभारी हरिनाथ कार्यालय में अकेले मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि पल्लेदार की व्यवस्था अभी नहीं हो पाई है। किसान का धान केंद्र पर आने का बाद खरीद की जाएगी।
पानी में डूब गई धान की फसल
नगर बाजार। क्षेत्र के कई गांवों में अर्णब तूफान के कारण अभी भी खेतों में घुटने भर पानी लगा है। जिसमें धान की फसल डूबी हुई है। किसान अपनी डूबी फसल को देख चिंतित है। उसे सुरक्षित निकालने में मशक्कत करनी पड़ रही है। पानी से धान के बोझ को निकालकर ऊंची जगहों पर सुखाया जा रहा है। स्थानीय किसानों के अनुसार, ऊंचाई खेतों में गनीमत है कि कुछ हद फसल को बचाया जा सकता है। मगर निचले सतह के खेतों में पानी भर गया है। यहां जिनकी फसल नहीं कटी हैं वह किसान परेशान है।



कोट:::जिले भर में सभी क्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए हैं। आज अधिकांश जगहों पर क्रय केंद्र खोले भी गए थे। पहले दिन किसी केंद्र से खरीद की सूचना नहीं मिली है। कुछ जगहों पर किसान पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए पहुंचे थे। बारिश की वजह से खरीद प्रभावित हुई है। -दिनेश कुमार मिश्र, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी।

नगर पंचायत नगर बाजार में पानी में डूबी धान फसल को निकालते किसान संवाद

नगर पंचायत नगर बाजार में पानी में डूबी धान फसल को निकालते किसान संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed