{"_id":"60ec86e08ebc3ef2bd760245","slug":"no-new-case-of-corona-found-basti-news-gkp401622442","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला
बस्ती। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं मिला है। वहीं पहले से संक्रमित एक व्यक्ति स्वस्थ हो गया। जिले में कोरोना के अब सिर्फ पांच केस एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि संक्रमण के कम होने का कारण लोगों की जागरूकता और भीड़भाड़ से बचाव के अलावा टीकाकरण है। कोरोना संक्रमण की गति धीमी पड़ गई है, मगर अब भी यह समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। कहा कि कोरोना गाइड लाइन का पालन जरूर करें, जिससे संक्रमण से बचा जा सके। बताया कि हर दिन औसतन 25 सौ नमूना मेडिकल कॉलेज के बीएसएल लेबल-2 को भेजा जाता है।
इनकी रिपोर्ट दूसरे दिन मिल जाती है। यह क्रम लगातार जारी है। लक्षण वाले नमूनों के अलावा जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों से भेजे गए आरटीपीसीआर नमूनों की जांच की जा रही है। सीएमओ ने कहा कि जिले में अब तक 681717 नमूने एकत्रित किए जा चुके हैं। उनमें से 671896 की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से 660185 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब तक 11711 केस पॉजिटिव मिल चुके हैं। 9821 नमूनों के परिणाम का इंतजार है। जबकि अब तक 11360 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।