फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No luck for those doing illegal plating

Basti News: अवैध प्लाटिंग करने वालों की खैर नहीं, चलेगा अभियान

Wed, 06 Mar 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 06 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
No luck for those doing illegal plating
बीडीए बोर्ड की बैठक
विज्ञापन

- पार्किंग का दुरुपयोग करने वाले माल व संस्थानों पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बीडीए के अध्यक्ष/मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड को ठीक कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। लोकसभा निर्वाचन की घोषणा होने से पहले यह कार्य पूरा कराया जाएगा। पार्किंग का दुरुपयोग करने वाले मॉल अैर संस्थानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध रूप से नई कॉलोनी विकसित न होने पाए। निजी कालोनी विकासकर्ताओं को प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत करने के लिए प्रेरित किया जाए।

मंडलायुक्त ने आयुक्त सभागार में बुधवार को आयोजित विकास प्राधिकरण की 12वीं बोर्ड बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्राधिकरण की आय बढ़ाने के लिए प्रवर्तन कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। आयुक्त ने प्राधिकरण की ओर से संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा इन्हें समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्राधिकरण के अध्यक्ष ने कहा कि कॉलोनी विकसित करने के लिए भूमि बैंक तैयार किया जाए। इसके लिए प्राइवेट कॉलोनाइजर्स को भी प्रेरित किया जाए ताकि आवासीय कॉलोनी विकसित की जा सके। निर्देश दिए कि नजूल रजिस्टर में रिक्त दिख रही जमीन का सत्यापन कराया जाए, उस पर राज्य सरकार की भूमि होने का बोर्ड लगाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन से स्टांप ड्यूटी के मद में प्राप्त होने वाली लगभग चार करोड़ की धनराशि के लिए पत्राचार किया जाए। इसी प्रकार सीड कैपिटल प्राप्त करने के लिए भी पत्र व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण के सचिव/एडीएम कमलेश चंद्र ने बताया कि पूर्व में विनियमित क्षेत्र के स्वीकृत 100 मानचित्रो का परीक्षण कराया गया है, जिसमें से 12 प्रकरणों में शमन की कार्रवाई की गई है तथा इसके सापेक्ष प्राधिकरण को 2.10 करोड़ की आय हुई है। बताया कि इसके लिए दोषी विनिमित क्षेत्र के तत्कालीन अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि अवशेष मानचित्रो का परीक्षण कराकर प्राथमिकता के आधार पर शमन की कार्रवाई पूरी की जाए। निर्देश दिया है कि आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुस्तकालय एवं टाउन क्लब के संचालन के लिए शीघ्र डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें।

समीक्षा में उन्होंने पाया कि शास्त्री चौक के रख-रखाव के लिए एश्प्रा डेवलपर्स तथा बड़ेबन चौराहा को विकसित करने के लिए बीटेक चायवाला को हस्तगत किया गया है। मुख्यालय के अन्य चौराहों को भी सुसज्जित करने के लिए बैंकों से संपर्क किया जा रहा है। बैठक में नामित सदस्य यशवंत सिंह ने सेंट बेसिल स्कूल की अवशेष लगभग 400 मीटर की सड़क पूरा करने के लिए सुझाव दिया। नामित सदस्य रूपम श्रीवास्तव ने आचार्य रामचंद्र शुक्ल लाइब्रेरी के सुचारू रूप से संचालन के लिए सुझाव दिया। नामित सदस्य प्रेम सागर तिवारी ने स्टेशन रोड तथा मालवीय रोड को गड्ढमुक्त करने के लिए सुझाव दिया।


प्राधिकरण के प्रभारी अधिशासी अभियंता संदीप कुमार ने शासन की ओर से भवन निर्माण एवं विकास उप विधि 2008 के संशोधित प्रावधानों की जानकारी दिया। वित्त लेखाधिकारी गुलसनोवर ने बस्ती विकास प्राधिकरण के आय व्यय की जानकारी देते हुए आगामी वर्ष के लिए निर्धारित बजट का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। नगर नियोजक गोरखपुर हितेश कुमार ने विद्युत वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापना के संबंध में शासन के निर्णय की जानकारी दिया। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पांडेय, मुख्य कोषाधिकारी ए.के. प्रजापति, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed