{"_id":"63fcadee00be161a5e04e549","slug":"no-componcetion-handicaped-basti-news-c-7-1-68961-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरकारी योजनाओं में लाभ के लिए तरस रहा दिव्यांग दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरकारी योजनाओं में लाभ के लिए तरस रहा दिव्यांग दंपती
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिघरा के डेईिडहा खुर्द निवासी दिव्यांग दंपती को सरकारी लाभ के नाम पर हर माह खाद्यान्न ही मिल पा रहा है। योजनाओं में लाभ से यह दंपती कोसों दूर है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के नाम पर दंपती को प्रधान की ओर से तीन सौ ईंट और एक ठेला बालू भेज दिया गया। जब आवास योजना में लाभ नहीं मिला तो रिश्तेदारों ने रुपये जुटाकर एक कमरा बनवा दिया।
तिघरा की दिव्यांग रेनू सोनी अपने दिव्यांग पति दिनेश सोनी के साथ एक छोटे से कमरे में रहती हैं। रेनू जन्म से देख नहीं पाती हैं, जबकि दिनेश जन्म से मूकबधिर हैं। उनके तीन बच्चे जान्हवी (10), यश (09) और अभिषेक (05) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। गृहस्थी के लिए दिनेश गांव-गांव घूमकर चाट बेचते हैं। रेनू ने बताया कि वह जन्म से देख नहीं पाती हैं, और पति सुनने व बोलने में असमर्थ है। रिश्तेदारों द्वारा बनवाए गए कमरे में पूरे परिवार के साथ वह रहती हैं। बारिश में कमरे से पानी टपकता है। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं में लाभ के नाम पर हर माह खाद्यान्न मिल जाता है। पहले सफेद कार्ड था, करीब पांच छह माह तहसील के चक्कर लगाने के बाद लाल कार्ड बना है। बताती हैं कि जॉबकार्ड व पेंशन के लिए कई बार प्रधान, सचिव, बीडीओ व अन्य अधिकारियों से गुहार लगा चुकी हूं, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। आवास योजना में भी दिव्यांग दंपती को अभी तक लाभ नहीं मिल पाया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
जल्द ही दे दिया जाएगा जॉबकार्ड
-दिव्यांग सोनी का जल्द ही जॉबकार्ड बना दिया जाएगा। शौचालय निर्माण के लिए ईंट और बालू के बारे में प्रधान ने कोई जवाब नहीं दिया। सचिव शेषराम दिवाकर ने बताया कि दिव्यांग दंपती योजनाओं में लाभ के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। मामला, अब संज्ञान में आया है। उन्हें योजनाओं में लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
-रामचंद्र यादव, प्रधान