फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No case of corona infection found in 48 hours

48 घंटे में कोरोना संक्रमण का नहीं मिला केस

Fri, 09 Jul 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
No case of corona infection found in 48 hours
48 घंटे में कोरोना संक्रमण का नहीं मिला केस
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं मिला है। पिछले 48 घंटों में जिले में कोई नया केस सामने नहीं आना राहत की बात मानी जा रही है। एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। मौत का सिलसिला भी थम गया है। जिले में सिर्फ सात केस एक्टिव रह गए हैं।
हालांकि पहले से संक्रमित किसी की भी निगेटिव रिपोर्ट बृहस्पतिवार को नहीं आई है। सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि संक्रमण के कम होने का कारण लोगों की जागरूकता और भीड़भाड़ से बचाव के अलावा टीकाकरण है। टीकाकरण से कोरोना से संक्रमण का खतरा कम होता है। ऐसे में टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाएं व दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी वेब की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा संवेदनशील है। अस्पतालों को सुसज्जित किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 668560 नमूने एकत्रित किए जा चुके हैं। इनमें से 660670 की रिपोर्ट आ चुकी है। 648961 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब तक 11709 केस पॉजिटिव मिल चुके हैं। 7890 नमूनों के परिणाम का इंतजार है। अब तक 11356 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना से अब तक 330 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि जिले में लगातार कम हो रहे संक्रमण के चलते अब मात्र दो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इसमें से हर्रैया और भानपुर में एक-एक कंटेनमेंट जोन हैं। बताया कि कोरोना वायरस के पिछले वर्ष शुरूआत से अभी तक कुल 3471 कंटेनमेंट जोन बनाए गए, जिसमें से 3469 समय पूरा होने पर समाप्त कर दिए गए। कहा कि बृहस्पतिवार को एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिलने से कहीं कंटेनमेंट जोन नहीं बना, जबकि अवधि पूरी होने के कारण तीन जोन समाप्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed