फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No address of the office of the SDO... where to complain

Basti News: कार्यालय का पता न एसडीओ का... शिकायत करें कहां

Thu, 27 Apr 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Apr 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
No address of the office of the SDO... where to complain
विक्रमजोत कस्बे में एक दुकान पर बैठकर समस्याओं को निस्तारित करते उपखंड अधिकारी।
बस्ती। जनपद में जून 2022 को बिजली विभाग के आठ नए उपखंड कार्यालय खोलने की स्वीकृति पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी ने दी थी। सृजन के करीब 11 माह बाद भी कार्यालय न खुलने से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए उपखंड अधिकारियों के पास न तो संसाधन हैं और न ही कार्यालय। ऐसे में उपभोक्ता प्रार्थना पत्र लेकर वितरण खंडों के कार्यालय में चक्कर लगाते हुए मिल जाएंगे। उपभोक्ता बिल संशोधन व सुधार, नए कनेक्शन, मीटर खामी आदि के लिए सांसत झेल रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है, कि जिले में चार विद्युत वितरण खंड मिलकर करीब 4.15 लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दे रहे हैं। इन वितरण खंडों के अधीन आठ उपखंड (पुराने) काम कर रहे थे। लेकिन, इन पर मानक से अधिक उपभोक्ताओं का भार होने के कारण विद्युत निगम ने मार्च 2020 में आठ नए उपखंड बनाने का प्रस्ताव वाराणसी भेजा। जून 2022 में नए उपखंडों की स्वीकृति के साथ ही अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई। विद्युत निगम ने नव नियुक्त उपखंड अधिकारियों को कार्यालय न बनने तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों पर बैठने का फरमान भी जारी कर दिया। लेकिन, बैठने के लिए कुर्सी टेबल और समस्याएं निस्तारित करने के लिए स्टाफ व कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं दी गई। एक ओर कार्यालय और संसाधन न होने के कारण अधिकारी काम नहीं कर पा रहे हैं तो दूसरी ओर उपभोक्ताओं में शिकायत कहां और किससे करें को लेकर भ्रम फैल रहा है। समस्याओं को लेकर ग्रामीण उपभोक्ताओं को जिला मुख्यालय तक के चक्कर लगाने पड़ रहे।
विज्ञापन

----
उपभोक्ताओं ने बताईं दुश्वारियां
- मीटर में खपत ज्यादा आ रही है जबकि दो पंखा और चार एलईडी बल्ब ही घर में लगा है। चेक मीटर लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र देने बस्ती आया था। लेकिन, उपखंड अधिकारी कार्यालय का पता नहीं चल पा रहा है। -रामजीत यादव, सल्टौआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- नए कनेक्शन के लिए आवेदन करना है, इसके लिए जानकारी लेने आया था, पूछने पर लोग बता रहे हैं कि उपखंड अधिकारी यहीं कहीं बैठे होंगे। उन्हीं को ढूंढ रहा हूं। अभी मिले नहीं हैं। -पूर्णनवासी, चौकवा।
----
- हमारे गांव से जिला मुख्यालय करीब 22 किलो मीटर दूर पड़ता है। मासिक बिल में सुधार कराने आया था, पूछने पर बताया जा रहा है कि एसडीओ क्षेत्र में गए हुए हैं। -अशोक कुमार, देवरी बनकटी।

---
नव सृजित उपखंड उपभोक्ता
कलवारी 20,000
गौर 20,000
भानपुर 26,000
बनकटी 27,000
सल्टौआ 22,494
विक्रमजोत 20,000
दुबौलिया 18,859
परशुरामपुर 23,000
------
वर्जन
- आठों नए उपखंड ब्लॉकों में बनाए जाने हैं। इसके लिए सभी बीडीओ से पत्राचार किया गया है। उपखंड कार्यालय के लिए संसाधनों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी को कंप्यूटर आदि उपलब्ध करा दिया जाएगा। -एसके आर्या, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed