फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nine people returned from Mumbai found corona infected

मुंबई से लौटे नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 27 Mar 2021 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Nine people returned from Mumbai found corona infected
मुंबई से लौटे नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। दो माह बाद शनिवार को फिर ऐसा मौका आया, जब एक दिन में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
नए पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 34 हो गई है। ये सभी पॉजिटिव मरीज मुंबई से ट्रेन से आए हैं। ट्रेन से लौटे 121 यात्रियों की जांच कराई गई थी, जिनमें से इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनको ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती करा दिया गया है।
इस बारे में नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शनिवार को मुंबई से चार ट्रेनें यहां आईं। लक्षण वाले 121 यात्रियों की जांच की गई, जिसमें नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। डॉ. कुशवाहा के मुताबिक, लगातार जांच चल रही है।
विज्ञापन

मुंबई से आने वाले करीब 22 सौ यात्रियों की जांच की जा चुकी है। इधर, कोरोना टीकाकरण के तहत 19 केंद्रों पर 2085 बुजुर्गों और बीमारों को प्रतिरक्षित किया गया है। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed