फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nine more new small buses will arrive soon... the shortage of drivers will also be overcome

Basti News: जल्द आएंगी नौ और नई छोटी बसें...चालकों की भी दूर होगी कमी

Mon, 01 Sep 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Nine more new small buses will arrive soon... the shortage of drivers will also be overcome
बस्ती। बस्ती रोडवेज डिपो के बेड़े में जल्द ही नौ और छोटी बसें जुड़ जाएंगी। इन बसों को ग्रामीण मार्गों पर चलाया जाएगा। ग्रामीणों का सफर आसान होगा। उन्हें मुख्यालय तक पहुंचने में कठिनाई नहीं होगी।
विज्ञापन

छोटी बसें गांव तक सकरे मार्ग से जाएंगी और सवारी लेकर आएंगी। इससे सहूलियत होगी। वहीं इन बसों के संचालन के लिए चालकों की भर्ती भी हो रही है। अब तक पांच चालक मिले हैं। शेष 50 पदों पर क्रमवार भर्ती की जा रही है। परिवहन निगम मुख्यालय ने बस्ती डिपो के लिए 10 छोटी बसों का आवंटन किया है। एक बस आ चुकी है। बसों और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे परिवहन निगम के लिए छोटी बसें राहत लेकर आ रही हैं। बस्ती डिपो में काफी दिनों से बसों की संख्या बढ़ाने की बात चल रही थी अंतत: परिवहन निगम के मुख्यालय ने यहां की पीड़ा को समझा और नई छोटी बसों का आवंटन किया है।
विज्ञापन

बस्ती डिपो में अब निगम की 108 और 32 अनुबंधित बसें चल रही हैं। यहां पर लंबी दूरी की बसों की कमी नहीं हैं लेकिन लोकल रूट पर बसों की हमेशा कमी बनी रहती है। इसी के मद्देनजर यहां हमेशा छोटी बसों की जरूरत बनी रहती है। इन 10 बसों के आ जाने से काफी हद यह कमी दूर होगी। लोकल रूट पर देखा जाए तो बस्ती डिपो से तकरीबन 14 रूट हैं, जिनपर कुछ बसें चलती हैं। इस रूटों में बस्ती-कड़रू (गोंडा), बस्ती महसों, बस्ती-बानपुर, बस्ती-दुबौलिया, बस्ती-पकड़ी चौहान आदि शामिल है। बस्ती डिपो के लिए ये बसें कानपुर स्थित कार्यशाला से आनी हैं। इस बसों को आने की कागजी कार्रवाई अभी पूरी की जा रही। जैसे ही ये कार्रवाई पूरी होगी इन बसों को यहां मंगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बस्ती डिपो मेंं केवल बसों के आने से यात्रियों की दुश्वारियां कम होने वाली नहीं हैं। यहां कर्मचारियों की भी कमी है। मानक के अनुसार डिपो में चालकों की संख्या कम से कम 227 होनी चाहिए लेकिन यहां मात्र 170 ड्राइवर हैं। 50 चालकों के पद संविदा के आधार पर भर्ती की जा रही है।

-
परिवहन निगम मुख्यालय से एक छोटी बस प्राप्त हुई है। नौ बसें जल्द भेजने का आश्वासन मिला है। इसके लिए चालकों की भर्ती की जा रही है। बसें मिलने पर लोकल रूट पर नया रूट प्लान तैयार होगा। -आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed