फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nine degree temperature in basti

नौ डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, बढ़ी ठिठुरन

Sun, 12 Dec 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
nine degree temperature in basti
नौ डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन

महसूस होने लगा पहाड़ों पर बर्फबारी का असर
36 घंटे में तापमान और नीचे पहुंचने का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिखने लगा है। लगातार दो दिनों से सर्दी बढ़ गई है। धीमी गति से उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से रात तो दूर, दिन में भी ठंड महसूस होने लगी है। अधिकतम तापमान गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम के जानकारों का कहना है कि आगामी 36 घंटे के अंदर तापमान में और गिरावट हो सकती है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 24 घंटे के दौरान हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, इधर न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी का अनुमान नहीं है। अलबत्ता दो दिन बाद यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री से नीचे चले जाने से रविवार को जबरदस्त गलन महसूस की गई। घर के बाहर हो या अंदर, हर कोई ठंड से ठिठुरता नजर आया। सर्दी से बचने के लिए ऊनी कपड़े पहनकर बाहर निकले लोग भी ठंड से परेशान दिखे। रात के वक्त गांधीनगर, पुरानी बस्ती, मंगल बाजार आदि व्यावसायिक एरिया में चहल-पहल कम देखी गई। कड़ाके की सर्दी में राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई है। देर शाम बाइक चलाते समय गलन के कारण हाथ सुन्न पड़ गए। नेहरू तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थलों पर गरीब व बेसहारा लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

पिछले वर्ष से राहत
पिछले वर्ष दिसंबर में रिकॉर्ड तोड़ ठंडी थी। खासकर 10 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान सात-आठ डिग्री सेल्सियस आ गया था, जबकि अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री से नीचे था। आंकड़े बताते हैं कि 20 दिसंबर से 15 जनवरी तक मौसम बेहद सर्द रहा। इस लिहाज से देखें तो फिलहाल काफी राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेती के लिए बेहतर है मौसम
खेती के लिहाज से देखें तो इस बार मौसम काफी अनुकूल है। अक्टूबर में हुई बारिश के कारण धान की फसल चौपट हो गई। निचले एरिया में पानी भरने से धान की कटाई में देर हुई और अब रबी की बुआई भी काफी पिछड़ गई है। इसलिए दिन में अच्छी धूप होने से किसानों को बुआई के लिए खेत तैयार करने में काफी सुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed