फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   NH on DCM turn over

फोरलेन पर टक्कर के बाद पलटी डीसीएम

Tue, 31 Dec 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
NH on DCM turn over
फोरलेन पर टक्कर के बाद पलटी डीसीएम
विज्ञापन

गोटवा बाजार। घना कोहरा होने से मंगलवार को ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बाद दो वाहन टकरा गए। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन एक डीसीएम टक्कर से बचने के लिए डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गई।

मंगलवार भोर में कोहरा घना हो गया था। दृष्यता 10 मीटर भी नहीं थी। करीब छह बजे नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया पुलिस चौकी अंतर्गत हाइवे स्थित करमा देवी विद्यालय के समीप आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिसके पीछे दूसरा ट्रक टकरा गया। टक्कर से बचने के लिए डीसीएम चालक डिवाइडर की तरफ मोड़ दिया, लेकिन अनियंत्रित होने से डीसीएम पलट गई। वाहनों का सिर्फ शीशा टूटा है। हादसे में सभी सुरक्षित रहे। वाहन चालक गंतव्य को रवाना हो गए। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही कोहरे की वजह से रिठिया ओवरब्रिज के पास एक अन्य दुर्घटना में कानपुर से महाराजगंज की ओर जा रही अमूल दूध लदी हुई पिकअप पलटने से गाड़ी का चालक अनिल कुमार ग्राम पोस्ट अरहर जिला उन्नाव चोटिल हुआ है। फुटहिया पुलिस की सतर्कता से फोरलेन पर यातायात सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed