{"_id":"6aeb995ad8c532af540eae42","slug":"newborns-breathing-dependent-on-oxygen-cylinders-10-concentrators-to-now-be-borrowed-from-the-chc-basti-news-c-207-1-bst1005-171118-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ऑक्सीजन सिलिंडर के भरोसे नवजातों की सांस, अब सीएचसी से उधार लेंगे 10 कंसंट्रेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ऑक्सीजन सिलिंडर के भरोसे नवजातों की सांस, अब सीएचसी से उधार लेंगे 10 कंसंट्रेटर
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाने ले जाते कर्मी संवाद
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में नवजातों की सांसें फिलहाल ऑक्सीजन सिलिंडरों के सहारे हैं। अस्पताल में न तो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित है और न ही सेंट्रल ऑक्सीजन पाइपलाइन की व्यवस्था है। मौसम बदलने के साथ सांस संबंधी परेशानी वाले नवजातों की संख्या बढ़ने पर ऑक्सीजन की खपत भी बढ़ गई है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने सीएचसी मरवटिया से 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उधार लेने की व्यवस्था की है। इसके लिए सीएमएस ने सीएमओ के माध्यम से संबंधित एमओआईसी को पत्र भेजा है।
महिला अस्पताल में 18 बेड का सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) संचालित है। वर्तमान में यहां 21 नवजात भर्ती हैं। इनमें सांस लेने में तकलीफ वाले बच्चों की संख्या अधिक है। गंभीर नवजातों को करीब 18 मशीनों के माध्यम से ऑक्सीजन दी जाती है। इसके अलावा पीलिया से पीड़ित बच्चों को फोटोथेरेपी की सुविधा भी दी जा रही है। ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए अस्पताल में नौ बड़े और 42 छोटे सिलिंडर उपलब्ध हैं। इनसे एसएनसीयू के अलावा ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी में भी जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन दी जाती है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 10 छोटे और दो बड़े सिलिंडर की खपत हो रही है। इस पर रोजाना लगभग दो हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। सिलिंडर की कमी न हो, इसके लिए हर दूसरे दिन 16 से 20 सिलिंडर मंगवाने पड़ रहे हैं। नवजातों के अलावा सिजेरियन प्रसव और एनेस्थीसिया देने के दौरान भी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। ऐसे मरीजों को सी-पैप मशीन के माध्यम से बड़े सिलिंडर से ऑक्सीजन दी जाती है। इमरजेंसी और एंबुलेंस से मरीजों की शिफ्टिंग के दौरान भी सिलिंडरों का इस्तेमाल होता है। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट और पाइपलाइन की व्यवस्था होती तो सिलिंडरों पर होने वाला खर्च कम किया जा सकता था।
-- -
सीएचसी से मिलेंगे 10 लीटर क्षमता वाले कंसंट्रेटर
ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सीएचसी मरवटिया से 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। प्रत्येक कंसंट्रेटर की क्षमता 10 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) है। सीएमएस ने सीएमओ के माध्यम से एमओआईसी को पत्र भेजकर इन्हें उपलब्ध कराने की मांग की है। कंसंट्रेटर मिलने से ऑक्सीजन की जरूरत वाले नवजातों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -
एक सिलिंडर की कीमत 150 से 250 रुपये
अस्पताल प्रशासन के अनुसार बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर की कीमत 250 रुपये और छोटे सिलिंडर की कीमत 150 रुपये है। इनका इस्तेमाल एसएनसीयू, ऑपरेशन थिएटर और बैकअप के रूप में किया जाता है। बाल रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 60 से 70 बच्चे पहुंचते हैं। इनमें गंभीर हालत वाले नवजातों को जरूरत पड़ने पर एसएनसीयू में भर्ती किया जाता है। अनुबंधित फर्म ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई करती है।
-- -
रोजाना 10 सिलिंडर की खपत है। अनुबंधित फर्म से सिलिंडर मंगवाए जाते हैं। बाद में बिल देने पर नियमानुसार भुगतान होता है। ऑक्सीजन प्लांट नहीं है, ऐसे में सिलिंडर से काम चलाया जा रहा है। मरवटिया से 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उधार लिए जा रहे हैं। -डॉ. अनिल कुमार, सीएमएस, महिला अस्पताल, बस्ती।