फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   New team leaves for non-province to arrest murderers

Basti News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए नई टीम गैर प्रांत रवाना

Tue, 31 Dec 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
New team leaves for non-province to arrest murderers
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। मां-बेटी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की नई टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें गैर प्रांत के लिए रवाना हो गई हैं। घटना को डीआईजी के संज्ञान में लेने के बाद पुलिस की गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हत्यारोपियों के करीबी मित्र, रिश्तेदार और संरक्षण देने वालों पर पुलिस टीमों की पैनी नजर है। सेंठा गांव के कई लोग भी अपने को असुरक्षित महसूस करते हुए गांव छोड़ दिए हैं। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस फरार चल रहे करुनाकर की पत्नी प्रीति उपाध्याय से रविवार को लंबी पूछताछ करने के बाद उन्हें एक रिश्तेदार के यहां पुलिस की निगरानी में रखा गया है।
घटना के मुख्य आरोपी कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर समेत फरार चल रहे पांचों आरोपियों के साथ ही सेंठा और जोकहा गांव की दो महिलाओं पर भी पुलिस की पैनी नजर है। दोनों महिलाओं पर हत्यारोपियों का सहयोग करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। महिलाओं में एक महिला कमलेश उर्फ बिलोदर की करीबी बताई जा रही है। दूसरी उसके एक भतीजे की करीबी बताई जा रही है।
केस की पैरवीकार गोदावरी देवी की बेटी सरिता दुबे ने पुलिस टीमों के सामने दोनों का नाम सार्वजनिक कर चुकी है। सरिता दुबे के मुताबिक, कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर का एक करीबी रिश्तेदार प्रयागराज में रहता है। शक की सुई उस पर घूम रही है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर सकती है।
बता दें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेंठा गांव में चार दिसंबर की दोपहर में गोदावरी देवी (48) और उनकी बेटी सौम्या (24) का शव कमरे में 80 फीसदी जली अवस्था में पाया गया था।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की हत्या कर शव को जलाने की पुष्टि हुई थी। गोदावरी की बेटी सरिता दुबे ने मामले में सात नामजद और दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है।ए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed