{"_id":"65021f729d34f47cf90347d7","slug":"new-doctors-welcomed-and-old-ones-honored-basti-news-c-207-1-sgkp1006-4260-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नए चिकित्सकोें का स्वागत, पुराने सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नए चिकित्सकोें का स्वागत, पुराने सम्मानित
Thu, 14 Sep 2023 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 14 Sep 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। आयुष विभाग में सात नए चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी की सेवानिवृत्ति व नए की तैनाती को लेकर शहर के एक होटल में समारोह आयोजित किया गया। प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बस्ती-संतकबीरनगर शाखा के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार चौधरी व सचिव डॉ. प्रदीप कुमार पाल के नेतृत्व में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति पर उन्हें सम्मानित कर विदाई की गई।
अध्यक्षता क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रमाशंकर गुप्ता ने किया और मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. लल्लन सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. वीके श्रीवास्तव की पत्नी अर्चना श्रीवास्तव ने अपने अनुभव साझा किए। डॉ. वीके श्रीवास्तव ने आयुष विभाग की पहचान को बनाए रखने के लिए सभी चिकित्सकों को प्रेरित किया। संचालन डॉ. श्रृंखला श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डॉ. रमाकांत द्विवेदी, डॉ. प्रदीप पाल, डॉ. कल्पना, डॉ. अनीस, डॉ. जीतेंद्र आदि मौजूद रहे।