फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   New District In-charge Welcomed; Deliberations Held on Strengthening the Organization

Basti News: नए जिला प्रभारी का किया स्वागत, संगठन की मजबूती पर मंथन

Mon, 05 Oct 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
New District In-charge Welcomed; Deliberations Held on Strengthening the Organization
भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. सतेंद्र सिन्हा का स्वागत करते पदा​धिकारी व अन्य स्रोत संगठन
बस्ती। भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सतेंद्र सिन्हा के प्रथम बस्ती आगमन पर रविवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय में परिचयात्मक बैठक में डॉ. सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रूपरेखा पर चर्चा की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस्ती टोल प्लाजा पर डॉ. सतेंद्र सिन्हा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा भी की गई। इसके बाद काफिला बड़े वन चौराहा, कटरा चौराहा, अटल चौराहा और पकौड़ी चौराहा होते हुए जिला कार्यालय पहुंचा। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में नवनियुक्त जिला प्रभारी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया। संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक हर्रैया अजय सिंह, गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडेय, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रभारी ने परिजनों को बंधाया ढांढ़स
कलवारी। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व जनपद के नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिन्हा का रविवार को जिले में प्रथम आगमन हुआ। जिले में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक बैठकों व कार्यक्रमों को संपन्न करने के बाद सीधे कलवारी मंडल अध्यक्ष संजय चौरसिया के पैतृक आवास भंगुरा पहुंचे। मंडल अध्यक्ष की दिवंगत पत्नी को श्रद्धांजलि दी। परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और ढांढ़स बंधाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed