फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   new chairman will take oath today

शहरी सरकार की शपथ आज, तैयारियां पूरीं

Mon, 11 Dec 2017 11:58 PM IST
basti
basti Updated Mon, 11 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
new chairman will take oath today
नगरपालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां देखते भाजपा नेता। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार की सुबह 10:30 बजे केडीसी के सामने स्थित विवाह मंडप में समारोह होगा । प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री मुख्य अतिथि होंगे। 
शपथ ग्रहण में सांसद से लेकर विधायक, एमएलसी, उद्यमी और भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। प्रांगण को स्वच्छ भारत अभियान के स्लोगनों से सजाया गया है। नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा, उनके पति पुष्कर मिश्र ने तैयारियों का जायजा लिया। नगर पालिका परिषद कार्यालय की रंगाई-पुताई हो रही है।
विज्ञापन


रुधौली में पहले अध्यक्ष और बोर्ड के लिए इंतजार खत्म 
रुधौली। नगर पंचायत वासियों के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो चुकी हैं। मंगलवार को नगर पंचायत को पहला अध्यक्ष और बोर्ड मिल जाएगा। इसके लिए तहसील प्रशासन ने पूरे इंतजामात को अंतिम रूप दे दिया है। तहसील परिसर में शपथ ग्रहण होगा। रुधौली नगर पंचायत पूर्ण रूप से अपने अस्तित्व में नहीं है। जबकि करीब ढाई साल पहले नगर पंचायत का दर्जा मिला था। पहले अध्यक्ष के साथ सभी 15 वार्डों के सदस्य भी शपथ लेंगे। दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण शुरू होगा। एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती धीरसेन निषाद को अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण कराएंगे, इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सभी सदस्यों को सदस्य पद के लिए शपथ ग्रहण कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवसृजित बनकटी नगर पंचायत में खुशी 
बनकटी। नवसृजित नगर पंचायत बनकटी की प्रथम अध्यक्ष सपा की वेदकला देवी और सभी 15 वार्डों के सदस्य सुबह 10:30 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। एसडीएम सदर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटी परिसर में शपथ ग्रहण कराएंगे। सोमवार को यह जानकारी ईओ ने दी। 

हर्रैया में रज्जू गुप्ता, बभनान में मो. सईद लेंगे शपथ 
हर्रैया/बभनान। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर मंगलवार को दोबारा सपा नेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता उर्फ रज्जू गुप्ता शपथ लेंगे। इसके बाद नगर पंचायत के सभी 10 वार्डों के सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। तहसील प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। वहीं, बभनान में भी दूसरी बार कांग्रेस नेता सईद अहमद खान पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। साथ ही नगर पंचायत बभनान के सभी सदस्य भी शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed