फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   New bus service started from Gaur to Gorakhpur

Basti News: गौर से गोरखपुर के लिए नई बस सेवा शुरू

Sun, 24 Aug 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
New bus service started from Gaur to Gorakhpur
- सुबह 7:50 बजे रेलवे स्टेशन चौराहा से पचपेड़वा, जलेबीगंज, दुबौला के रास्ते जाएगी बस
विज्ञापन

गौर। गौर बाजार के रेलवे स्टेशन चौराहे से सुबह 7:50 बजे परिवहन निगम की बस तेनुआ चौराहा, पचपेड़वा, जलेबीगंज बाजार, दुबौला, गनेशपुर के रास्ते बस्ती होकर गोरखपुर के लिए रोडवेज बस सेवा का संचालन शनिवार से शुरू हो गया है। बस का संचालन शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है।

लंबे समय से गौर बाजार से गोरखपुर के लिए रोडवेज बस सेवा चलाने की मांग स्थानीय लोग कर रहे थे। अब उनकी मुराद पूरी हो गई है। परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। बस्ती डिपो की ओर से गौर बाजार से गोरखपुर डिपो तक बस सेवा का संचालन शनिवार से चालू हो गया है।
विज्ञापन

गौर बाजार बड़ा कस्बा होने के नाते यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का बड़े शहरों में आना-जाना होता है। सुबह में जिला मुख्यालय के साथ गोरखपुर,संतकबीर नगर,सहजनवा जैसे शहरों में आने-जाने के लिए लोगों को ट्रेन या प्राइवेट बस का सहारा लेना पड़ता था। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ाती थी। लेकिन अब काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालक कुलदीप सिंह व परिचालक उद्यान कमल ने बताया कि बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखने को मिल रही है और ग्रामीण क्षेत्र होने की नाते यहां से भारी संख्या में यात्रियों का प्रतिदिन बड़े शहरों में आना जाना होता है। यहां से डिपो को अच्छी खासी आमदनी प्राप्त होगी। बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि यात्रियों के सहूलियत के लिए गौर बाजार से गोरखपुर के लिए नई बस सेवा संचालन शुरू कराया गया है। इससे अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed