{"_id":"644d68e06aa8e740d707c824","slug":"neurological-diseases-will-go-away-from-pranayama-basti-news-c-7-1-145561-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्राणायाम से दूर होंगे सर्वाइकल, स्पाइन व न्यूरो संबंधी रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्राणायाम से दूर होंगे सर्वाइकल, स्पाइन व न्यूरो संबंधी रोग
Sun, 30 Apr 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
आर्य समाज गांधी नगर में योग सीखतीं महिलाएं।
बस्ती। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के नेतृत्व में सर्वाइकल, स्पाइन व न्यूरो रोगों के निवारण के लिए आर्य समाज गांधी नगर में योग एवं प्राणायाम के गुर सिखाए गए। साधकों को भस्त्रिका, कपालभाति व अनुलोम विलोम प्राणायाम कराया गया।
योग कराते हुए सुभाष चंद्र आर्य ने कहा कि मकरासन आसन से सर्वाइकल व स्पाइन के एक साथ व्यायाम होता है। श्वास प्रश्वास के साथ आसन में ठहराव से विशेष लाभ होता है। मानसिक तैयारी के साथ किये गए अभ्यास से रोग को दूर करने में बड़ी सहायता मिलती है।कहा कि आत्मशुद्धि ही प्राणायाम का फल है। इससे जीव के भीतर दिव्यता आती है और नकारात्मक ऊर्जा कमजोर होती जाती है। इससे सात्विक परिवर्तन होने लगते हैं।
इस मौके पर जवाहर यादव, आभा मिश्रा, विद्या मिश्रा, आर सी मिश्रा, राधिका चौधरी, हरमिंदर कौर, पुष्पा सिंह, उर्मिला चौधरी, लालपरी यादव, बबली शर्मा, सुनीता राजपूत, रश्मि आदि मौजूद रहीं।