{"_id":"6ab95d3eef9517a7fe045dea","slug":"five-city-tubewells-to-be-operated-via-mobile-rs19-lakh-to-be-spent-basti-news-c-207-1-bst1031-167920-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मोबाइल से चलेंगे शहर के पांच नलकूप, 19 लाख होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मोबाइल से चलेंगे शहर के पांच नलकूप, 19 लाख होंगे खर्च
विज्ञापन
स्टेडियम कालोनी के पास बना नलकूप
बस्ती। शहर के पांच नलकूप अब मोबाइल से संचालित किए जाएंगे। इन्हें ऑटोमेटेड करने पर करीब 19 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर पालिका ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे ऑपरेटर की कमी या अन्य कारणों से बंद नलकूपों को फिर से संचालित करने में मदद मिलेगी।
नगर पालिका के पास शहर में 30 नलकूप हैं। इनमें कुछ बिजली कनेक्शन के अभाव में तो कुछ ऑपरेटर न होने के कारण बंद हैं। इससे संबंधित मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। पहले चरण में पांच नलकूपों को ऑटोमेटेड करने की योजना बनाई गई है। नगर पालिका ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है।
-- -- -- -
इन नलकूपों को किया जाएगा अपग्रेड
डमरूआ, दक्षिण दरवाजा, मंगला काली मंदिर और स्टेडियम कॉलोनी के पास स्थित नलकूपों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा रौता चौराहे के पास बनने वाले नलकूप को भी ऑटोमेटेड करने की योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण दरवाजा स्थित नलकूप बिजली कनेक्शन न होने के कारण बंद है। मंगला काली मंदिर के पास का नलकूप ऑपरेटर न होने से संचालित नहीं हो रहा है। स्टेडियम कॉलोनी स्थित नलकूप पर पिछले माह आंधी के दौरान पेड़ गिर गया था, जिससे उसका संचालन ठप है। डमरूआ और रौता चौराहा क्षेत्र के नलकूपों को भी योजना के तहत अपग्रेड किया जाएगा।
कोट
नलकूपों को अपग्रेड करने का काम एक वर्ष में पूरा करना होगा। कार्यदायी संस्था एक साल तक इनका रखरखाव भी करेगी। इस दौरान संचालन में कोई तकनीकी समस्या आने पर संस्था को ही उसे दुरुस्त कराना होगा।
-अर्चना कुमारी, जेई, जलकल