फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Negligence is taking a toll, pneumonia patients increased

Basti News: भारी पड़ रही लापरवाही, निमोनिया के मरीज बढ़े

Fri, 20 Dec 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 20 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Negligence is taking a toll, pneumonia patients increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। ठंड के मौसम में जरा सी असावधानी सेहत पर भारी पड़ रही है। बुजर्गों के साथ बच्चे भी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जुकाम-बुखार के साथ बच्चों के सीने में जकड़न की समस्या आ रही है। सांस लेने में कठिनाई हो रही है।
डॉक्टर इसे निमोनिया बता रहे हैं। अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना पांच से 10 मरीज पहुंच रहे हैं। बुजुर्गों में भी यह बीमारी तेजी फैल रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में जुकाम-बुखार से आने वाले बच्चों की संख्या सौ पहुंच गई है। इसमें से पांच से दस की संख्या में मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। इन्हें दवा इलाज के साथ भाप दी जा रही है।दो से तीन दिन में यह बीमारी नियंत्रण में आ रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सरफराज ने बताया कि बदलते मौसम की वजह से बच्चों में निमोनिया जैसी बीमारी पनप रही है। लापरवाही होने से यह बीमारी होती है। इस समय गर्मी में पहनने वाले हल्के कपड़े नुकसानदेह है। ऐसे में बदन पर भारी कपड़े होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजगता न बरतने की वजह से बच्चों को जुकाम-बुखार पकड़ रहा है। इसके बाद सीने में जकड़न के साथ निमोनिया हो जा रहा है। इस दिनों हल्की तबीयत बिगड़ने पर ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

एमबीबीएस डॉ. अंकित चतुर्वेदी ने बताया कि मौसम की वजह से व्यस्क भी बुखर-जुकाम की चपेट में आकर निमोनिया के शिकार बन रहे हैं। ज्यादातर बुजुर्गों में यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed