फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   NEET: Two pairs of unreserved 'Exam Special' trains to run today.

नीट : आज चलेंगी दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें

Sun, 21 Jun 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
NEET: Two pairs of unreserved 'Exam Special' trains to run today.
बस्ती। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से राहत देते हुए 21 जून को लखनऊ से गोरखपुर के बीच में दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल अनारक्षित ट्रेन का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

इनमें ट्रेन संख्या 05007 गोरखपुर-लखनऊ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 जून को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 4ः05 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 4ः56 बजे, बस्ती से 5ः22 बजे, बभनान से 5ः52 बजे, मनकापुर से 6ः22 बजे, गोंडा 6ः55 बजे, करनैलगंज से 7ः24 बजे बाराबंकी से 8ः38 बजे, बादशाहनगर से 9ः20 बजे छूटकर लखनऊ जंक्शन पर 10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 05008 लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से 19ः15 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 19ः50 बजे, बाराबंकी से 20ः28 बजे, करनैलगंज से 21ः20 बजे, गोंडा से 22ः12 बजे, मनकापुर से 22ः40 बजे, बभनान से 23ः12 बजे, बस्ती से 23ः42 बजे छूटकर अगले दिन खलीलाबाद से 12:08 बजे छूटकर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 1ः15 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05036 लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21 जून को लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से 4ः40 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 5ः10 बजे, बाराबंकी से 6ः05 बजे, करनैलगंज से 6ः54 बजे, गोंडा से 7ः33 बजे, मनकापुर से 7ः59 बजे, बभनान से 8ः20 बजे, बस्ती से 8ः45 बजे, खलीलाबाद से 9ः10 बजे छूटकर गोरखपुर स्टेशन पर 10ः05 बजे पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 05035 गोरखपुर-लखनऊ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल गोरखपुर जंक्शन से 19ः15 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 19ः57 बजे, बस्ती से 20ः25 बजे, बभनान से 20ः54 बजे, मनकापुर से 21ः25 बजे, गोंडा से 22ः00 बजे, करनैलगंज से 22ः31 बजे, बाराबंकी से 22ः52 बजे, छूटकर अगले दिन बादशाहनगर से 12:32 बजे छूटकर लखनऊ जंक्शन पर 1ः10 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी। इस ट्रेन में कुल 12 कोच लगाए गए हैं, सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed